सार

ONGC Recruitment 2025: ONGC में AEE और जियोफिजिसिस्ट के 108 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गई है। 24 जनवरी तक ongcindia.com पर करें अप्लाई कर सकते हैं। CBT परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित होगी।

ONGC Recruitment 2025: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने AEE और जियोफिजिसिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 108 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

ONGC Recruitment 2025: इंपोर्टेंट डेट्स

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 10 जनवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जनवरी 2025
  • CBT परीक्षा की तारीख: 23 फरवरी 2025

ONGC Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल पोस्ट वाइज

  • जियोलॉजिस्ट: 5 पद
  • जियोफिजिसिस्ट (सतह): 3 पद
  • जियोफिजिसिस्ट (वेल्स): 2 पद
  • AEE (प्रोडक्शन) – मैकेनिकल: 11 पद
  • AEE (प्रोडक्शन) – पेट्रोलियम: 19 पद
  • AEE (प्रोडक्शन) – केमिकल: 23 पद
  • AEE (ड्रिलिंग) – मैकेनिकल: 23 पद
  • AEE (ड्रिलिंग) – पेट्रोलियम: 6 पद
  • AEE (मैकेनिकल): 6 पद
  • AEE (इलेक्ट्रिकल): 10 पद

ONGC Recruitment 2025: योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पोस्ट वाइज अलग-अलग है। उम्मीदवार पूरी जानकारी विस्तृत अधिसूचना (Detailed Notification) में चेक कर सकते हैं। Notification ONGC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ONGC Recruitment 2025: सैलरी

पोस्ट लेवल E1 के अनुसार बेसिक सैलरी 60,000 रुपये से 1,80,000 लाख रुपये तक है। साथ ही कंपनी पॉलिसी के अनुसार अन्य भत्ते भी दिये जायेंगे।

ONGC Recruitment 2025 Detailed Notification

ONGC Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे-

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

परीक्षा में 4 सेक्शन होंगे

  • जनरल अवेयरनेस
  • संबंधित विषय
  • अंग्रेजी भाषा
  • एप्टीट्यूड टेस्ट
  • कुल परीक्षा समय: 2 घंटे

शॉर्टलिस्टिंग कैसे होगी?

CBT के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को 1:5 अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यदि एक ही कट-ऑफ पर कई उम्मीदवार आते हैं, तो उन्हें भी शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

ONGC Recruitment 2025: ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू

शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ONGC Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

  • सामान्य/EWS/OBC श्रेणी: ₹1000/-
  • SC/ST/PwBD श्रेणी: कोई शुल्क नहीं।
  • शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- IAS बनने का है सपना? दीपक रावत सर ने दिये UPSC Mains में सफलता के टिप्स, Video

ONGC Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

  • ONGC की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “ONGC Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
  • अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ONGC Recruitment 2025 Direct link to Apply

ये भी पढ़ें- जानिए कौन सा है भारत का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रेलवे स्टेशन

ये भी पढ़ें- जॉब छोड़ किया 3 लाख इनवेस्ट, आज 300 CR का कारोबार चला रही निधि यादव