NEET 2025 Toppers List: NEET UG 2025 के नतीजे आ गए हैं। इस साल नीट यूजी में राजस्थान के महेश कुमार ऑल इंडिया टॉपर बने हैं। अविका अग्रवाल महिलाओं में टॉपर हैं। देखिए टॉपर्स की पूरी लिस्ट।
NEET UG 2025 Toppers List: अगर आपने NEET UG 2025 परीक्षा दी थी, तो अब इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज NEET UG 2025 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। इस साल परीक्षा में 22.7 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से करीब 66,000 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। NTA ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट, कट-ऑफ मार्क्स, कैटेगरी वाइज आंकड़े, और महिला टॉपर्स की डिटेल्स भी जारी की हैं। इस बार 12 लाख से ज्यादा छात्र सफल रहे हैं।
NEET UG 2025 के ऑल इंडिया टॉपर्स: टॉप 10 रैंक होल्डर्स की लिस्ट
इस साल की परीक्षा में राजस्थान से परीक्षा देने वाले महेश कुमार ने टॉप किया है। उन्होंने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। यह रही NEET UG 2025 टॉपर्स की पूरी लिस्ट-
1 महेश कुमार
2 उत्कर्ष अवधिया
3 कृशांग जोशी
4 मृणाल किशोर झा
5 अविका अग्रवाल (महिला टॉपर)
6 जेनिल विनोदभाई भायानी
7 केशव मित्तल
8 झा भावना चिराग
9 हर्ष केदावत
10 आरव अग्रवाल
महिला टॉपर्स की लिस्ट: NEET 2025 Female Toppers
इस साल NEET UG में लड़कियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली की अविका अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल कर महिला टॉपर्स में पहला स्थान पाया। महिला टॉपर्स की टॉप रैंकिंग इस प्रकार है-
रैंक 5- अविका अग्रवाल (जनरल कैटेगरी)
रैंक 12- आशी सिंह
रैंक 26- बढे सिद्धि मंजाबापू
रैंक 29- तनिषा
रैंक 31- ऊर्जा राजेश शाह
कुल कितने छात्रों ने दी NEET 2025 परीक्षा?
- कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवार: 22,76,069
- परीक्षा में शामिल हुए: 22,09,318
- परीक्षा से गैरहाजिर: 66,751
- क्वालिफाई करने वाले छात्र: 12,36,531
कैटेगरी वाइज NEET UG 2025 क्वालिफाई डेटा
श्रेणी | रजिस्टर्ड | उपस्थित | क्वालिफाई |
OBC | 9,48,507 | 9,25,739 | 5,64,611 |
SC | 3,33,646 | 3,22,538 | 1,68,873 |
ST | 1,50,224 | 1,43,602 | 67,234 |
General | 6,89,366 | 6,65,853 | 3,38,728 |
EWS | 1,54,326 | 1,51,586 | 97,085 |
ऐसे चेक करें अपना NEET UG 2025 रिजल्ट
- neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर NEET UG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
- सबमिट करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा।
- स्कोर डाउनलोड करें और सेव रखें।