NEET UG 2025 Result Date: NEET UG 2025 का रिजल्ट जल्द ही neet.nta.nic.in पर जारी होगा। लेटेस्ट अपडेट्स के अनुसार NEET UG 2025 Result 14 जून तक आने की उम्मीद है। कैंडिडेट अपने रोल नंबर और पासवर्ड से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
NEET UG 2025 Result Date: मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG Result 2025 और फाइनल आंसर की जारी करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि 14 जून 2025 तक रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। 4 मई 2025 को देशभर में हुई इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर स्कोरकार्ड और रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जो छात्र NEET क्वालिफाई करेंगे, वे आगे चलकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे और अपनी पसंद की मेडिकल कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे।
NEET UG 2025 रिजल्ट कैसे चेक करें
- NEET UG 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर “NEET UG Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड भरें।
- अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
NEET UG Result 2025 इंपोर्टेंट डेट और डिटेल्स
- NEET UG एग्जाम डेट- 4 मई 2025
- रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख- 14 जून 2025 तक
- वेबसाइट- neet.nta.nic.in
- लॉगिन डिटेल रोल नंबर, जन्मतिथि, सिक्योरिटी पिन
- स्कोरकार्ड में मौजूद जानकारी- नाम, रोल नंबर, मार्क्स, परसेंटाइल, रैंक, कट-ऑफ आदि
- NEET UG रिजल्ट 2025 डाउनलोड- रिजल्ट जारी होने की तारीख से 90 दिन तक डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2025– मार्किंग स्कीम
- सही उत्तर: +4 अंक
- गलत उत्तर: -1 अंक
- बिना उत्तर छोड़ा गया: 0 अंक
पिछले वर्षों के NEET UG रिजल्ट ट्रेंड
साल | एग्जाम डेट | रिजल्ट डेट |
2025 | 4 मई | 14 जून (संभावित) |
2024 | 5 मई | 4 जून |
2023 | 7 मई | 13 जून |
2022 | 17 जुलाई | 7 सितंबर |
NEET UG रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड में ये जानकारियां होंगी
- कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर
- माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी
- सब्जेक्ट वाइज नंबर (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी)
- कुल अंक और परसेंटाइल
- ऑल इंडिया रैंक (AIR)
- 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के लिए रैंक
- क्वालिफाइंग स्टेटस और कट-ऑफ स्कोर
- NEET UG 2025 रिजल्ट डायरेक्ट वेबसाइट लिंक- neet.nta.nic.in