- Home
- Career
- Education
- NEET UG 2025: सिर्फ MBBS नहीं, इन 9 मेडिकल कोर्सेस में भी बना सकते हैं शानदार करियर, जानें एंट्री से सैलरी तक
NEET UG 2025: सिर्फ MBBS नहीं, इन 9 मेडिकल कोर्सेस में भी बना सकते हैं शानदार करियर, जानें एंट्री से सैलरी तक
NEET UG 2025 Result: नीट यूजी के बाद MBBS के अलावा भी कई बेहतरीन कोर्सेस हैं जिनमें करियर की अपार संभावनाएं हैं। BSc नर्सिंग, BPharm, BDS, BAMS जैसे विकल्पों से मेडिकल करियर को नई दिशा मिल सकती है। जानिए ऐसे ही शानदार कोर्सेज, करियर और सैलरी डिटेल्स।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
NEET UG 2025 Result: डॉक्टर बनने का सपना लिए हर साल लाखों स्टूडेंट्स देते हैं NEET UG
हर साल लाखों स्टूडेंट्स डॉक्टर बनने का सपना लेकर NEET UG एग्जाम में बैठते हैं। साल 2025 में करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जो कि मेडिकल प्रोफेशन की लोकप्रियता और कॉम्पिटिशन को साफ दिखाता है। हालांकि ये आंकड़ा पिछले साल के रिकॉर्ड 24.06 लाख से थोड़ा कम है, लेकिन छात्रों का जोश बिल्कुल वैसा ही बना हुआ है।
मेडिकल फील्ड सिर्फ MBBS तक सीमित नहीं, कई शानदार कोर्सेस के हैं ऑप्शन
NEET UG को आमतौर पर MBBS में एडमिशन के लिए मुख्य रास्ता माना जाता है, लेकिन मेडिकल फील्ड सिर्फ MBBS तक सीमित नहीं है। इस परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स कई और बेहतरीन कोर्सेस का रास्ता भी चुन सकते हैं, जिनमें करियर की बहुत सारी संभावनाएं हैं। जानिए NEET UG के बाद सिर्फ MBBS ही नहीं, और कौन-कौन से कोर्सेस हैं जो आपके मेडिकल करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
MBBS: डॉक्टर बनना पहली पसंद
भारत में MBBS की करीब 1.05 लाख सीटें हैं, जिससे साफ है कि कॉम्पिटिशन कितना जबरदस्त है। ये कोर्स 5.5 साल का होता है जिसमें एक साल की इंटर्नशिप भी शामिल होती है। इस कोर्स के बाद छात्र क्लिनिकल प्रैक्टिस, रिसर्च या आगे स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं।
BSc Nursing: तेजी से बढ़ती मांग वाला कोर्स
BSc नर्सिंग एक 4 साल का कोर्स है, जिसकी मांग भारत ही नहीं, विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। इस कोर्स में दाखिले के लिए 10+2 (PCB) में कम से कम 50% मार्क्स जरूरी होते हैं। सरकारी कॉलेजों में इसकी फीस ₹50,000 से ₹2 लाख तक होती है। भारत में शुरुआती सैलरी ₹3 से ₹5 लाख सालाना होती है, जबकि विदेशों में ये ₹20 से ₹50 लाख तक जा सकती है।
BPharm: दवा उद्योग में करियर का मौका
Bachelor of Pharmacy एक 4 साल का कोर्स है, जिसमें ड्रग डेवलपमेंट, फार्माकोलॉजी और रिसर्च पढ़ाया जाता है। इसमें दाखिला PCB या PCM के साथ 50% अंकों पर मिलता है। भारत की फार्मा इंडस्ट्री 2024 में $50 बिलियन की हो गई है, जिससे जॉब के अच्छे मौके हैं।
BDS: डेंटिस्ट बनने का बढ़िया विकल्प
Bachelor of Dental Surgery एक 5 साल का कोर्स है, जिसमें एक साल की इंटर्नशिप शामिल होती है। इसमें NEET UG स्कोर के आधार पर एडमिशन होता है। भारत में BDS की 27,000 से ज्यादा सीटें हैं। शुरुआती सैलरी ₹3 से ₹8 लाख और निजी प्रैक्टिस या MDS के बाद ₹15 से ₹30 लाख तक पहुंच सकती है।
BAMS: आयुर्वेद में करियर बनाने का मौका
Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) भी 5.5 साल का कोर्स है जो आयुर्वेदिक साइंस और मॉडर्न मेडिकल नॉलेज का मिश्रण है। NEET क्वालिफाई करने और 10+2 (PCB) में 50% मार्क्स जरूरी हैं। भारत का AYUSH सेक्टर 2028 तक $23 बिलियन तक पहुंचने की उम्मीद है।
BVSc & AH: पशु चिकित्सा में सुनहरा भविष्य
Bachelor of Veterinary Science & Animal Husbandry भी 5.5 साल का कोर्स है, जिसमें NEET स्कोर और 10+2 (PCB) में 50% मार्क्स की जरूरत होती है। शुरुआती सैलरी ₹3 से ₹7 लाख और अनुभव के साथ ₹15 लाख तक जा सकती है। यह कोर्स पशु प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
BPT: फिजियोथेरेपी में करियर
Bachelor of Physiotherapy एक 4 साल का कोर्स है जिसमें 6 महीने की इंटर्नशिप होती है। 10+2 (PCB) में 50% मार्क्स जरूरी हैं। भारत में फिजियोथेरेपी सेक्टर 2028 तक $1 बिलियन तक पहुंच सकता है। शुरुआती सैलरी ₹2 से ₹6 लाख और स्पेशलाइजेशन के बाद ₹8 से ₹15 लाख तक हो सकती है।
BSc Biotechnology: रिसर्च और टेक्नोलॉजी का मेल
BSc Biotechnology एक 3-4 साल का कोर्स है, जिसमें बायोलॉजी की मदद से फार्मा, एग्रीकल्चर और हेल्थ सेक्टर में तकनीकी समाधान तैयार किए जाते हैं। यह कोर्स रिसर्च, जेनेटिक इंजीनियरिंग और वैक्सीन डेवलपमेंट जैसे फील्ड्स में अच्छा करियर देता है।
BSc Bio-Medical Science: हेल्थ टेक्नोलॉजी की दुनिया
यह कोर्स बायोलॉजी, मेडिकल और इंजीनियरिंग का कॉम्बिनेशन है, जो मेडिकल डिवाइस डिज़ाइन, डायग्नोस्टिक्स और क्लिनिकल टेस्टिंग में स्कोप देता है। इसकी सैलरी ₹3 से ₹6 लाख और अनुभव के साथ ₹10 से ₹20 लाख तक हो सकती है।
मेडिकल करियर चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
- कोर्स चुनते समय अपनी रुचि, बजट और करियर गोल्स को ध्यान में रखें।
- कॉलेज का रैंक, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और इन्फ्रास्ट्रक्चर जरूर चेक करें।
MBBS और BDS क्लिनिकल फील्ड के लिए बेस्ट हैं, वहीं BSc, BPT, BPharm जैसी डिग्रियां रिसर्च, टेक्नोलॉजी और वर्क-लाइफ बैलेंस चाहने वालों के लिए बेहतर हैं।