How to Become a Doctor: अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं तो जानिए 10वीं या 12वीं के बाद मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का पूरा प्रोसेस। NEET, MBBS, स्पेशलाइजेशन और सरकारी नौकरी से लेकर डॉक्टर्स की सैलरी तक की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
National Doctors Day 2025: डॉक्टर बनना कोई आसान सफर नहीं है। इसके लिए मेहनत, लगन और सही दिशा की जरूरत होती है। खासकर 10वीं या 12वीं के बाद अगर कोई छात्र मेडिकल फील्ड में जाना चाहता है, तो उसे पहले से ही सही जानकारी और प्लानिंग की जरूरत होती है। National Doctors Day 2025 के मौके पर जानिए कि भारत में डॉक्टर कैसे बनते हैं, कौन-कौन से एग्जाम देने होते हैं। 10वीं-12वीं के बाद डॉक्टर बनने का पूरा गाइड।
10वीं के बाद क्या करें अगर डॉक्टर बनना है?
अगर आपने सोच लिया है कि आपको डॉक्टर बनना है तो, इसके लिए आपको 10वीं के बाद साइंस स्ट्रीम का (PCB) चुनाव करना जरूरी है। अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो 10वीं के बाद 11वीं-12वीं में Physics, Chemistry और Biology वाले साइंस स्ट्रीम का चुनाव करें। यही डॉक्टर बनने की पहली सीढ़ी है।
NEET UG की तैयारी शुरू करें
11वीं-12वीं के साथ ही NEET (National Eligibility cum Entrance Test) की तैयारी शुरू करना बहुत जरूरी है, क्योंकि MBBS या BDS में एडमिशन का रास्ता यहीं से खुलता है।
12वीं के बाद डॉक्टर बनने का रास्ता, जानिए पूरा प्रोसेस
NEET Exam देना होगा: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए भारत सरकार की ओर से सिर्फ एक ही प्रवेश परीक्षा होती है NEET-UG। डॉक्टर बनने के लिए इसे पास करना जरूरी है।
MBBS (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery) एडमिशन
NEET में अच्छा स्कोर लाकर आप किसी सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS में एडमिशन ले सकते हैं। ये कोर्स 5.5 साल का होता है (जिसमें 1 साल की इंटर्नशिप शामिल होती है)।
MBBS के बाद क्या?
MBBS के बाद आप चाहें तो प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं या फिर आगे की पढ़ाई करके विशेषज्ञ (Specialist Doctor) बन सकते हैं। जिसमें-
- MD/MS- पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री (3 साल)
- DM/MCh- सुपर स्पेशियलाइजेशन (2-3 साल) के कोर्स होते हैं।
डॉक्टर बनने के लिए जरूरी Entrance Exams
एग्जाम | उद्देश्य | योग्यता |
NEET-UG | MBBS/BDS के लिए | 12वीं (PCB) पास |
NEET-PG | MD/MS के लिए | MBBS पास |
INI-CET | AIIMS, JIPMER जैसे कॉलेजों में PG के लिए | MBBS पास |
FMGE | विदेश से MBBS करने वालों के लिए भारतीय लाइसेंस | विदेशी MBBS डिग्री |
डॉक्टर बनने के बाद करियर ऑप्शन
- जनरल प्रैक्टिशनर
- सरकारी अस्पताल में डॉक्टर
- आर्मी डॉक्टर (AFMC)
- स्पेशलिस्ट (Cardiologist, Neurologist आदि)
- मेडिकल टीचर या रिसर्चर
- हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन
- NGO या International Health Sector (WHO, UNICEF आदि)
डॉक्टर्स की सैलरी और स्कोप
MBBS के बाद शुरुआती सैलरी 50,000 से शुरू होकर लाखों में जा सकती है। विशेषज्ञ बनने पर और भी अधिक सैलरी और सम्मान दोनों मिलते हैं। सरकारी अस्पतालों, AIIMS और आर्मी में डॉक्टरों की बहुत मांग होती है।