MSBTE Summer Diploma Result 2025 Out: MSBTE समर डिप्लोमा परीक्षा 2025 रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट msbte.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। डिटेल यहां देखें।
MSBTE Result 2025 Link: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (MSBTE) ने समर डिप्लोमा परीक्षा 2025 रिजल्ट तय तारीख से पहले ही जारी कर दिए हैं। पहले ये परिणाम 24 जून 2025 को आने थे, लेकिन बोर्ड ने इसे समय से चार दिन पहले 20 जून 2025 को ही जारी कर दिया। इस खबर से राज्यभर के हजारों डिप्लोमा छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। MSBTE की समर डिप्लोमा थ्योरी परीक्षाएं 2 मई से 24 मई 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम 18 अप्रैल से 28 अप्रैल तक हुए थे।
क्या है MSBTE और इसके डिप्लोमा कोर्स?
MSBTE एक स्वायत्त संस्था है जो महाराष्ट्र सरकार के अधीन काम करती है और राज्य में डिप्लोमा स्तर की तकनीकी शिक्षा को नियंत्रित करती है। बोर्ड का मकसद है कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण टेक्निकल नॉलेज मिले और उनकी नौकरी पाने की संभावना मजबूत हो।
MSBTE के पॉपुलर डिप्लोमा कोर्स
- सिविल इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- फैशन टेक्नोलॉजी
- फूड टेक्नोलॉजी
- फार्मेसी
- डिजिटल व इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स
- ट्रैवल एंड टूरिज्म आदि।
कैसे चेक करें MSBTE समर डिप्लोमा रिजल्ट 2025
रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- सबसे पहले MSBTE की ऑफिशियल वेबसाइट https://result.msbte.ac.in/ पर जाएं।
- 'MSBTE Summer Diploma Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना सीट नंबर या एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे डाउनलोड करके सेव कर लें।
MSBTE Summer Diploma Result 2025 Direct Link
क्यों जरूरी है MSBTE रिजल्ट की प्रिंट कॉपी?
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी रिजल्ट की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें। आगे किसी भी एडमिशन या नौकरी के लिए इसकी जरूरत पड़ सकती है। बता दें कि विंटर डिप्लोमा परीक्षा 2024 के रिजल्ट 27 जनवरी 2025 को घोषित किए गए थे।
MSBTE रिजल्ट के बाद, अब आगे क्या?
रिजल्ट आने के बाद छात्र अब आगे की पढ़ाई या करियर प्लानिंग को लेकर फैसला ले सकेंगे। जो छात्र आगे BE/B.Tech में जाना चाहते हैं या सीधे किसी इंडस्ट्री में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, कर सकते हैं। छात्र MSBTE की ऑफिशियल वेबसाइट https://msbte.org.in/ पर जाकर और जानकारी हासिल कर सकते हैं।