सार

MP Board 5th, 8th Result 2025: MP बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 5वीं में सरकारी स्कूल और 8वीं में प्राइवेट स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जानिए MP बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट से जुड़े इंपोर्टेंट डिटेल्स और एनालिसिस।

MP Board 5th, 8th Result 2025 Pass Percentage: मध्य प्रदेश बोर्ड ने 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 11.17 लाख छात्रों ने 5वीं कक्षा की परीक्षा दी, जिनमें से 92.70% विद्यार्थी सफल हुए, जबकि 8वीं में 11.68 लाख छात्रों में से 90.02% छात्रों ने परीक्षा पास की। खास बात यह रही कि 5वीं में सरकारी स्कूलों के नतीजे प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहे, जबकि 8वीं में प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। जानिए MPBSE MP Board Class 8th, 5th Result 2025 से जुड़े इंपोर्टेंट फैक्ट्स डिटेल्स।

MP Board 5th Result 2025 Pass Percentage: 5वीं में सरकारी स्कूलों का जलवा

सरकारी स्कूलों ने 5वीं कक्षा में जबरदस्त प्रदर्शन किया। सरकारी स्कूलों के 6,72,020 छात्रों में से 6,26,613 ने सफलता प्राप्त की, जो 93.24% का शानदार पास प्रतिशत है। वहीं, प्राइवेट स्कूलों के 4,42,846 में से 4,07,377 छात्रों ने परीक्षा पास की, जिनका पास प्रतिशत 91.99% रहा। मदरसा बोर्ड के छात्रों का पास प्रतिशत 76.83% रहा।

  • कुल छात्र: 11,17,961
  • सफल छात्र: 10,36,368
  • कुल पास प्रतिशत: 92.70%
  • सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत: 93.24%
  • प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत: 91.99%
  • मदरसा बोर्ड का पास प्रतिशत: 76.83%

MP Board 5th Result 2025: कक्षा 5 कैटेगरी वाइज पास प्रतिशत

  • एससी: 90.555
  • एसटी: 93.94%
  • ओबीसी: 92.85%
  • सामान्य: 92.72%

MP Board 5th Result 2025 Pass Percentage: 8वीं में प्राइवेट स्कूलों का दबदबा

8वीं कक्षा में प्राइवेट स्कूलों ने बाजी मारी। कुल 4,19,957 छात्रों ने प्राइवेट स्कूलों से परीक्षा दी, जिनमें से 3,85,235 सफल रहे। इनका पास प्रतिशत 91.73% रहा। सरकारी स्कूलों में यह आंकड़ा 89.13% रहा, जबकि मदरसा बोर्ड के छात्रों का पास प्रतिशत मात्र 67.72% ही रहा।

  • कुल छात्र: 11,68,866
  • सफल छात्र: 10,52,256
  • कुल पास प्रतिशत: 90.02%
  • सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत: 89.13%
  • प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत: 91.73%
  • मदरसा बोर्ड का पास प्रतिशत: 67.72%

MP Board 8th Result 2025: कक्षा 8 कैटेगरी वाइज पास प्रतिशत

  • एससी: 87.42%
  • एसटी: 89.74%
  • ओबीसी: 90.61%
  • सामान्य: 92.29%

MP Board 5th, 8th Result 2025 Rural and Urban Schools Performance: ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के स्कूलों का प्रदर्शन

ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने 5वीं और 8वीं दोनों कक्षाओं में शहरी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। 8वीं में ग्रामीण छात्रों का पास प्रतिशत 93.97% रहा, जबकि शहरी छात्रों का पास प्रतिशत 88.07% ही रहा। 5वीं में भी ग्रामीण छात्रों (93.97%) ने शहरी छात्रों (89.15%) को पीछे छोड़ा।

  • 8वीं ग्रामीण छात्रों का पास प्रतिशत: 93.97%
  • 8वीं शहरी छात्रों का पास प्रतिशत: 88.07%
  • 5वीं ग्रामीण छात्रों का पास प्रतिशत: 93.97%
  • 5वीं शहरी छात्रों का पास प्रतिशत: 89.15%

MP Board 5th, 8th Gender Wise Result 2025: लड़कियां फिर रहीं आगे

हर साल की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। 5वीं कक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.12% रहा, जबकि लड़कों का 91.38% रहा। इसी तरह, 8वीं में लड़कियों ने 91.72% पास प्रतिशत के साथ लड़कों (88.41%) को पीछे छोड़ दिया।

  • 8वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत: 91.72%
  • 8वीं में लड़कों का पास प्रतिशत: 88.41%
  • 5वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत: 94.12%
  • 5वीं में लड़कों का पास प्रतिशत: 91.38%

MP Board 5th, 8th Result 2025: टॉप जिलों की परफॉर्मेंस

मध्य प्रदेश बोर्ड की 8वीं कक्षा के नतीजों में इस बार टॉप जिलों की लिस्ट में नरसिंहपुर (98.63%) सबसे आगे रहा है। इसके बाद अलीराजपुर (98%), दिंडोरी (97.80%), झाबुआ (97.17%) और बालाघाट (96.93%) का प्रदर्शन भी शानदार रहा है।