MP Anganwadi Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन chayan.mponline.gov.in के माध्यम से 10 दिनों के भीतर करें।

MP Anganwadi Bharti 2025: अगर आप मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया चयन पोर्टल chayan.mponline.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जाएंगे। जिलेवार पदों की संख्या की जानकारी नीचे दी गई है।

MP Anganwadi District Wise Vacancy 2025: किस जिले में कितनी वैकेंसी

मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए विभन्न जिलों में वैकेंसी की संख्या अलग-अलग है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए कुल पदों की संख्या 2027 है जबकि आंगनवाड़ी सहायिका के कुल पदों की संख्या 17477 है। यहां चेक करें पूरी लिस्ट-

संभाग का नाम जिले का नामआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वैकेंसी संख्याआंगनबाड़ी सहायिकाओं की वैकेंसी संख्या
भोपाल  भोपाल32289
भोपाल   रायसेन27452
भोपाल  राजगढ़28501
भोपाल सीहोर27270
भोपाल  विदिशा57528
चम्बल   भिण्ड31469
चम्बल मुरैना47633
चम्बल  श्योपुर56375
ग्वालियर अशोकनगर51260
ग्वालियर   दतिया42228
ग्वालियर गुना51544
ग्वालियर   ग्वालियर44231
ग्वालियर  शिवपुरी95611
इंदौर  अलीराजपुर36839
इंदौर  बड़वानी50244
इंदौर बुरहानपुर1894
इंदौर  धार54539
इंदौरइंदौर32196
इंदौर झाबुआ51890
इंदौर खण्डवा45168
इंदौर   खरगोन55356
जबलपुर  बालाघाट45 271
जबलपुर छिंदवाड़ा53341
जबलपुर  डिंडोरी59348
जबलपुर  जबलपुर35422
जबलपुर कटनी28252
जबलपुर  मंडला58524
जबलपुरनरसिंहपुर32134
जबलपुर पन्ना1245
जबलपुर  सिवनी43310
नर्मदापुरम  बैतूल50177
नर्मदापुरमहरदा21122
नर्मदापुरम   नर्मदापुरम24264
रीवा  मैहर14125
रीवा मऊगंज6281
रीवा रीवा32390
रीवा सतना25324
रीवा  सीधी30121
रीवा सिंगरौली18200
सागर छतरपुर44322
सागर दमोह31321
सागर   निवाड़ी1371
सागर  पन्ना13328
सागर सागर66483
सागर  टीकमगढ़21223
शहडोल  अनूपपुर30150
शहडोल  शहडोल53276
शहडोल  उमरिया39155
उज्जैन  आगर मालवा16124
उज्जैन देवास30252
उज्जैन  मंदसौर23297
उज्जैन  नीमच22169
उज्जैन रतलाम39508
उज्जैन  शाजापुर28138
उज्जैन उज्जैन45292
कुल 202717477

MP Anganwadi Recruitment 2025 Eligibility: जरूरी योग्यता और उम्र सीमा

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आवेदन करने वाने उम्मीदवार को 12वीं (हायर सेकेंडरी) पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को उसी ग्राम पंचायत/वार्ड की निवासी होना चाहिए, जहां पद रिक्त है। अन्य ग्राम/वार्ड की महिलाएं आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं। आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी।

Anganwadi Recruitment 2025 How to Apply: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन chavan.mponline.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन या MP Online कियोस्क के माध्यम से किया जा सकता है।
  • आवेदन शुल्क: ₹100 + 18% GST
  • सभी डॉक्यूमेंट्स PDF फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन के बाद फॉर्म में सुधार करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

MP Anganwadi Recruitment 2025 Application Form Link

Anganwadi Recruitment 2025 Official Notification

मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती मेरिट के आधार पर होगी। किसी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। अगर आवेदन के दौरान कोई परेशानी आती है, तो उम्मीदवार 0755-6720208 पर संपर्क कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।