MHT CET Result 2025 Out: MHT CET 2025 PCM ग्रुप का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। PCB ग्रुप का रिजल्ट 17 जून को आएगा। जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी होगा। रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है।

MHT CET Result 2025 Out: महाराष्ट्र के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। MHT CET Result 2025 (PCM ग्रुप) आज, यानी 16 जून को ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी कर दिया गया है। यह रिजल्ट उन छात्रों के लिए है जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) ग्रुप से परीक्षा दी थी। वहीं, PCB ग्रुप (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) का रिजल्ट कल यानी 17 जून को घोषित किया जाएगा।

PCM ग्रुप के लिए ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

  • सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर MHT CET PCM Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।

MHT CET PCM परीक्षा में इतने छात्रों ने लिया हिस्सा

PCM ग्रुप की परीक्षा 19 अप्रैल से 5 मई 2025 तक आयोजित की गई थी। इस ग्रुप में 4,64,263 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 4,22,863 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। वहीं PCB ग्रुप की परीक्षा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक हुई थी। इसमें 3,01,072 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, और 2,82,737 परीक्षार्थी शामिल हुए।

MHT CET 2025 प्रोविजनल आंसर की और ऑब्जेक्शन अपडेट

MHT CET 2025 की प्रोविजनल आंसर की PCM ग्रुप के लिए 21 मई और PCB ग्रुप के लिए 18 मई को जारी की गई थी। छात्रों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों में से 40 ऑब्जेक्शन सही पाए गए, जिन पर छात्रों को पूरे अंक दिए जाएंगे।

MHT CET 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद अब आगे क्या?

अब अगला स्टेप है PCB ग्रुप का रिजल्ट, जो 17 जून को जारी होगा। इसके बाद शुरू होगी MHT CET Counselling 2025, जिसके लिए शेड्यूल CET Cell जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा।

MHT CET 2025 Toppers और Cut-Off की जानकारी कब आएगी?

फिलहाल MHT CET PCM टॉपर्स की लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स की जानकारी जारी नहीं की गई है। जैसे ही CET सेल यह जानकारी जारी करेगा, आपको अपडेट दे दिया जाएगा। वहीं अगर आप PCB ग्रुप से हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपका रिजल्ट 17 जून 2025 को इसी वेबसाइट पर जारी होगा।

यहां क्लिक करें और डायरेक्ट लिंक से अपना MHT CET PCM Result 2025 चेक करें- MHT CET PCM Result Direct Link

MHT CET Result 2025 की घोषणा के साथ ही अब छात्रों के लिए एडमिशन की दौड़ शुरू हो चुकी है। PCM का रिजल्ट जारी हो चुका है और PCB का कल आएगा। आगे की सभी जानकारी के लिए CET Cell की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।