सार
JSSC 2025 Recruitment Calendar Released: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 2025-26 के लिए भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। 38,988 पदों के लिए 13 परीक्षाएं होंगी। शिक्षा, पुलिस और अन्य विभागों में नौकरी पाने का मौका है। देखें पूरा शेड्यूल और इंपोर्टेंट डेट्स।
JSSC Calendar 2025 Out: अगर आप झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने साल 2025-26 के लिए अपना नया भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में बताया गया है कि 38,988 पदों पर भर्ती के लिए 13 बड़ी परीक्षाएं करवाई जाएंगी। यह भर्ती अलग-अलग विभागों जैसे शिक्षा, पुलिस, उत्पाद और तकनीकी सेवाओं से जुड़ी होगी। यानी इंटर पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों तक के लिए इसमें भरपूर मौके हैं।
JSSC Calendar 2025 के अनुसार कौन-कौन सी भर्तियां होंगी?
इस साल JSSC द्वारा जिन मुख्य भर्तियों की घोषणा की गई है, उनमें ये प्रमुख हैं-
- इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (Inter Trained Assistant Acharya)
- उत्पाद सिपाही (Excise Constable)
- पुलिस सब इंस्पेक्टर (Police Sub Inspector - SI)
- महिला पर्यवेक्षिका (Mahila Supervisor)
- तकनीकी और विशेष योग्यताधारी पद
- मैट्रिक लेवल प्रतियोगिता परीक्षा
पिछली JSSC परीक्षाओं के रिजल्ट कब आएंगे?
JSSC ने बताया कि पिछली कुछ भर्तियों के रिजल्ट भी जल्द जारी किए जाएंगे। महिला पर्यवेक्षिका परीक्षा 2023 (488 पद) के लिए परीक्षा सितंबर 2024 में हो चुकी है, रिजल्ट मई 2025 तक आने की उम्मीद है। मैट्रिक स्तर प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (455 पद) की परीक्षा का रिजल्ट जुलाई 2025 में घोषित किया जाएगा।
दोबारा होगी रद्द हुई JSSC परीक्षाएं
- पिछले साल अगस्त में हुई सहायक आचार्य परीक्षा के दो पेपर पेपर 2 (पंचपरगनिया और कुर्माली भाषा) और पेपर 4 (उर्दू) कैंसिल कर दिए गए थे। अब ये दोबारा होंगे। इन दोनों की परीक्षाएं जून 2025 में करवाई जाएंगी। इनका रिजल्ट अगस्त से नवंबर के बीच घोषित होगा।
- Inter Trained Assistant Acharya पद का फाइनल रिजल्ट जनवरी 2026 तक आ सकता है और नियुक्ति अगले साल होगी। कुल मिलाकर इस श्रेणी में 26,001 पद भरे जाएंगे।
- Excise Constable Bharti 2023 (580 पद) की परीक्षा जुलाई 2025 में होगी और नवंबर 2025 में इसका रिजल्ट आएगा।
- Constable Bharti 2023 (4,919 पद) जिन अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा पास कर ली है, उन्हें अब जल्द लिखित परीक्षा देनी होगी। चयन प्रक्रिया गृह विभाग की निगरानी में होगी।
JSSC की आने वाली नई भर्तियां 2025
- Jharkhand SI Bharti 2025 (975 पद) मई 2025 तक विज्ञापन जारी होगा। परीक्षा की संभावित डेट अक्टूबर 2025 जबकि रिजल्ट जनवरी 2026 तक आयेगा।
- Technical / Special Qualified Combined Exam 2025 (695 पद), विज्ञापन जून 2025 तक आयेगा। परीक्षा होगी नवंबर 2025 में जबकि रिजल्ट फरवरी 2026 तक घोषित होगा।
JSSC Calendar 2025 PDF कहां से डाउनलोड करें?
उम्मीदवार JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर पूरा भर्ती कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हर परीक्षा की तारीख, विज्ञापन रिलीज डेट, और रिजल्ट की संभावित तिथि दी गई है। जिस पोस्ट के लिए आप योग्य हैं, उसे अभी से पहचानें। भर्ती कैलेंडर के मुताबिक तैयारी की शुरुआत करें। नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। पुराने पेपर्स और सिलेबस की मदद से अभ्यास शुरू करें।