सार
JEE Main Result 2025 Declared, Toppers List: जेईई मेन 2025 सेशन 1 के नतीजे घोषित कर दिए गये हैं। कुल 14 छात्रों ने 100 NTA स्कोर प्राप्त किए हैं। राजस्थान से सबसे ज्यादा 5 टॉपर्स हैं। पूरी जानकारी और टॉपर्स लिस्ट यहां देखें।
JEE Main Result 2025 Declared, Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 सेशन 1 का रिजल्ट मंगलवार, 11 फरवरी 2025 को जारी कर दिया है। इस साल कुल 14 छात्रों ने 100 NTA स्कोर हासिल किया है, जिनमें से 5 टॉपर्स राजस्थान से हैं। वैसे छात्र जो परीक्षा में शामिल हुए थे अब अपना स्कोर कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हं। JEE Main 2025 सेशन 1 रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका और डायरेक्ट लिंक नीचे भी उपलब्ध है।
कैसे देखें JEE Main 2025 सेशन 1 का रिजल्ट?
अगर आपने JEE Main 2025 सेशन 1 परीक्षा दी थी, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं jeemain.nta.nic.in
- सेशन 1 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी भरकर लॉगिन करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड कर लें।
JEE Mains 2025 Session 1 Results Direct Link to Check
JEE Main 2025 टॉपर्स: 14 छात्रों को 100 NTA स्कोर
इस साल 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया, जिनमें सबसे ज्यादा 5 टॉपर्स राजस्थान से हैं। 100 स्कोर पाने वाले 14 टॉपर्स की लिस्ट-
- आयुष सिंघल - राजस्थान
- कुशाग्र गुप्ता - कर्नाटक
- दक्ष - दिल्ली (NCT)
- हर्ष झा - दिल्ली (NCT)
- रजित गुप्ता - राजस्थान
- श्रेयस लोहेया - उत्तर प्रदेश
- साक्षम जिंदल - राजस्थान
- सौरव - उत्तर प्रदेश
- विशद जैन - महाराष्ट्र
- अर्णव सिंह - राजस्थान
- शिवेन विकास तोषनीवाल - गुजरात
- साई मनोग्ना गुथिकोंडा - आंध्र प्रदेश (महिला टॉपर)
- ओम प्रकाश बेहरा - राजस्थान
- बानी ब्रता माझी - तेलंगाना
ये भी पढ़ें- JEE Main 2025: सेशन 2 का रजिस्ट्रेशन शुरू, इंपोर्टेंट डेट्स और आवेदन प्रक्रिया
JEE Main 2025 परीक्षा की पूरी डिटेल
- सेशन 1 परीक्षा तारीखें: 22, 23, 24, 28, और 29 जनवरी 2025
- शिफ्ट: सुबह 9 से 12 बजे, दोपहर 3 से 6 बजे
- B.Arch और B.Planning पेपर: 30 जनवरी 2025 (3 PM – 6:30 PM)
कितने छात्रों ने परीक्षा दी थी JEE Main 2025 परीक्षा? (Gender-wise डाटा)
- महिला उम्मीदवार: 4,43,622 रजिस्टर, 4,24,810 उपस्थित
- पुरुष उम्मीदवार: 8,67,920 रजिस्टर, 8,33,325 उपस्थित
- थर्ड जेंडर उम्मीदवार: 2 रजिस्टर, 1 उपस्थित
- कुल रजिस्टर उम्मीदवार: 13,11,544
- कुल उपस्थित उम्मीदवार: 12,58,136
JEE Main 2025 सेशन 1: हटाए गए प्रश्न और स्कोरिंग नियम
इस बार NTA ने 12 सवालों को हटाया, जिसका मतलब यह है कि उन प्रश्नों के लिए सभी छात्रों को फुल मार्क्स दिए गए।
ये भी पढ़ें- JEE Main 2025 सेशन 1 रिजल्ट जारी! वेबसाइट पर लिंक लाइव पर सर्वर एरर से छात्र परेशान