सार
JEE Main 2025 Result: कैंडिडेट JEE Main 2025 सेशन 2 के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच उनके मन में यह प्रश्न भी है कि अगर दो छात्रों के मार्क्स बराबर हुए तो रैंक कैसे मिलेगी? यदि आप भी कंफ्यूज हैं तो यहां देखें NTA की टाई-ब्रेकिंग रूल।
JEE Main 2025 Result Tie Breaking Rule: JEE Main 2025 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है। हाल ही में NTA ने JEE Main 2025 (सेशन 2) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है और अब जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रिजल्ट के साथ ही छात्रों की All India Rank (AIR) भी जारी होगी। लेकिन एक सवाल हर साल सामने आता है वो यह कि अगर दो या उससे ज्यादा कैंडिडेट के मार्क्स एक जैसे आएं तो किसे बेहतर रैंक मिलेगी? क्या सबको एक ही रैंक दी जाएगी? या NTA के पास इसका कोई तरीका है? जानिए
JEE Main में दो या उससे ज्यादा कैंडिडेट के मार्क्स एक जैसे आएं, तो रैंक कैसे देता है NTA
बता दें कि JEE Main में दो या उससे ज्यादा कैंडिडेट के मार्क्स एक जैसे आएं तो इस स्थिति से निपटने के लिए NTA ने एक खास टाई-ब्रेकिंग पॉलिसी बनाई है, जो हर पेपर के लिए अलग-अलग होती है। जानिए कि टाई की स्थिति में किस आधार पर रैंक दी जाएगी।
JEE Main पेपर 1 (BE/BTech) के लिए टाई कैसे सुलझाया जाएगा?
अगर दो छात्र एक जैसे टोटल NTA स्कोर लाते हैं, तो उनके रैंक इस क्रम में तय किए जाएंगे-
- सबसे पहले मैथ्स में मिला स्कोर देखा जाएगा।
- फिर फिजिक्स में स्कोर देखा जाएगा।
- उसके बाद केमिस्ट्री में स्कोर चेक किया जाएगा।
- अगर अब भी बराबरी हो, तो सभी विषयों में गलत और सही उत्तरों का अनुपात देखा जाएगा, जिसका गलत कम होगा, उसे प्राथमिकता मिलेगी।
- फिर गणित में गलत-सही उत्तर का अनुपात देखा जाएगा।
- उसके बाद फिजिक्स में और फिर केमिस्ट्री में गलत-सही उत्तर का अनुपात देखा जाएगा।
- अगर इन सभी तरीकों से भी टाई नहीं टूटी, तो दोनों छात्रों को एक ही रैंक दे दी जाएगी।
JEE Main पेपर 2A (BArch) में टाई ब्रेकिंग प्रोसेस
- सबसे पहले मैथ्स का स्कोर चेक होगा।
- फिर Aptitude Test का स्कोर।
- उसके बाद Drawing Test का स्कोर।
- इसके बाद सभी विषयों में गलत-सही जवाबों का अनुपात देखा जाएगा।
- फिर सिर्फ मैथ्स और फिर Aptitude Test के जवाबों का अनुपात चेक होगा।
- फिर भी बराबरी हो तो समान रैंक दी जाएगी।
JEE Main पेपर 2B (BPlanning) के लिए टाई सुलझाने का तरीका
- सबसे पहले मैथ्स का स्कोर देखा जाएगा।
- फिर Aptitude टेस्ट का स्कोर।
- उसके बाद Planning आधारित सवालों का स्कोर।
- फिर सभी विषयों में सही और गलत उत्तरों का अनुपात देखा जाएगा।
- फिर मैथ्स, Aptitude और अंत में Planning Based Questions के उत्तरों का अनुपात चेक किया जाएगा।
- यदि अब भी रैंक बराबर हो, तो दोनों को समान रैंक दी जाएगी।