सार
JEE Main Session 1 के लिए शहर की जानकारी जारी कर दी गई है। NTA ने jeemain.nta.nic.in पर सिटी इंटीमेशन स्लिप उपलब्ध करा दी है। परीक्षा 22 जनवरी से शुरू है। डिटेल नीचे चेक करें।
JEE Main Session 1 Exam 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 10 जनवरी 2025 को जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने जनवरी 2025 में होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम डेट्स
पेपर 1 (B.E./B.Tech)
22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025
पेपर 2 (B.Arch/B.Planning)
30 जनवरी 2025
जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम शिफ्ट टाइमिंग्स
पेपर 1
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक
पेपर 2
एक ही शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक
ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के IIT ग्रेजुएट बच्चे, क्या करते हैं हर्षिता और पुलकित
JEE Main Session 1 Exam 2025: कैसे डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप?
अपनी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-
- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘JEE Main Session 1 Exam 2025 City Intimation Slip’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपनी डिटेल्स (एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
- सबमिट करें। स्क्रीन पर आपकी सिटी इंटीमेशन स्लिप दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।
JEE Main 2025 Session 1 Exam City Intimation Slip Direct Link to Download
कौन-सा पेपर कौन से कोर्स में एडमिशन के लिए
- पेपर 1: B.E. और B.Tech कोर्स में एडमिशन के लिए है।
- पेपर 2: पेपर 2A: B.Arch (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) के लिए
- पेपर 2B: B.Planning (बैचलर ऑफ प्लानिंग) के लिए
ये भी पढ़ें- जानिए कौन सा है भारत का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रेलवे स्टेशन
JEE Main Session 1 Exam 2025: एडमिट कार्ड कब आएगा?
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे भी jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
- अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
- नोट: सिटी इंटीमेशन स्लिप सिर्फ एग्जाम सेंटर की जानकारी देती है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें- जॉब छोड़ किया 3 लाख इनवेस्ट, आज 300 CR का कारोबार चला रही निधि यादव