सार
JEE Advanced 2025 Cut-Off: JEE एडवांस्ड 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है। अब जल्द ही रिजल्ट के साथ फानइल आंसर की जारी किए जाएंगे। रिजल्ट से पहले जानिए संभावित कट-ऑफ और जोसा काउंसलिंग के बारे में जरूरी डिटेल।
JEE Advanced 2025 Cut-Off: IIT में एडमिशन पाने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जल्द ही आने वाला है। इस साल परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि 2 जून 2025 को सुबह 10 बजे JEE Advanced का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस मौके पर IIT कानपुर द्वारा फाइनल आंसर की भी ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स को काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसकी जानकारी और शेड्यूल भी ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगा।
JEE Advanced 2025 की संभावित कट-ऑफ
इस बीच, जिन छात्रों को यह जानना है कि उन्हें अपने कैटेगरी के अनुसार कितने मार्क्स लाने की जरूरत है, उनके लिए यहां JEE Advanced 2025 की संभावित कट-ऑफ दी जा रही है, जो पिछले वर्षों के डेटा के आधार पर तैयार की गई है।
JEE Advanced 2025 की संभावित कट-ऑफ (कैटेगरी वाइज)
कैटेगरी संभावित कट-ऑफ मार्क्स
जनरल (General) | 100 से 106 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 90 से 95 |
ओबीसी (OBC) | 93 से 96 |
एससी (SC) | 48 से 53 |
एसटी (ST) | 49 से 52 |
ध्यान दें: यह कट-ऑफ केवल अनुमानित है और असली कट-ऑफ कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगी, जैसे पेपर की कठिनाई, स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस और कुल सीटें।
पिछले चार सालों की ऑफिशियल कट-ऑफ लिस्ट (General, OBC, EWS, SC, ST)
कैटेगरी | 2024 | 2023 | 2022 | 2021 |
जनरल | 108 | 86 | 55 | 33 |
EWS | 98 | 77 | 50 | 56 |
OBC | 98 | 77 | 50 | 56 |
SC | 55 | 53 | 28 | 31 |
ST | 55 | 53 | 28 | 31 |
JEE Advanced रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा?
- रिजल्ट घोषित होते ही JEE Advanced पास करने वाले कैंडिडेट्स जोसा काउंसलिंग 2025 (JoSAA Counselling) के लिए पात्र होंगे।
- काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन अलग से करना होगा और इसके लिए एक निर्धारित शुल्क देना होगा।
- स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के बाद तुरंत jeeadv.ac.in पर जाकर अपडेट चेक करें।
JEE Advanced 2025 के बाद काउंसलिंग की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले https://josaa.nic.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके लिए JEE Main रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद कॉलेज और ब्रांच की चॉइस भरनी होती है।
- ध्यान से भरें क्योंकि बाद में एडिट का ऑप्शन सीमित होता है।
- चॉइस भरने के बाद JoSAA मॉक राउंड के जरिए बताता है कि आपकी रैंक के हिसाब से किस कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है।
- इससे आपको अंदाजा लगेगा कि कहां आपको मौका मिल सकता है।
- मॉक अलॉटमेंट के बाद अगर आप संतुष्ट हैं तो अपनी चॉइस को लॉक कर दें।
- लॉकिंग के बाद बदलाव नहीं किया जा सकता।
- JoSAA कई राउंड में सीट अलॉट करता है। हर राउंड के बाद आपको पता चलेगा कि किस कॉलेज में सीट मिली।
- सीट मिलने पर आपको freeze, float या slide का विकल्प चुनना होता है।
- अगर सीट मिल गई है और आपने उसे स्वीकार कर लिया है तो आपको जरूरी डॉक्युमेंट्स की जांच करानी होगी और काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।
- अंत में आपको तय समय पर उस कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करना होगा, जहां आपको सीट मिली है।
JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- JEE Advanced 2025 का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड
- JEE Main 2025 का रजिस्ट्रेशन नंबर (अगर applicable हो)
- 10वीं की मार्कशीट/सर्टिफिकेट (जन्मतिथि के प्रमाण के तौर पर)
- 12वीं की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट
- Category Certificate (SC/ST/OBC-NCL/EWS), अगर लागू हो
- Domicile Certificate (कुछ राज्यों के कॉलेजों में लागू होता है)
- Medical Certificate (फिटनेस के लिए - कुछ IITs में जरूरी होता है)
- Passport-size फोटोज (हाल की खींची हुई)
- Photo ID proof (Aadhaar card, PAN card आदि)
- JoSAA सीट अलॉटमेंट लेटर (अगर कोई सीट मिली है)