MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Career
  • Education
  • Women's Day 2023 : कहानी देश की पहली नेत्रहीन IAS प्रांजल पाटिल की, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC Exam, जिंदगी से कभी शिकायत नहीं की

Women's Day 2023 : कहानी देश की पहली नेत्रहीन IAS प्रांजल पाटिल की, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC Exam, जिंदगी से कभी शिकायत नहीं की

करियर डेस्क : महिला दिवस पर कहानी देश की पहली नेत्रहीन IAS प्रांजल पाटिल (Pranjal Patil) की। 6वीं में ही उनकी आंखों की रोशनी छिन गई लेकिन उनका हौसला नहीं छिन सका। आंखें न होने के बावजूद भी उन्होंने चुनौतियों से हार नहीं मानी और आज इस मुकाम पर हैं।

2 Min read
Satyam Bhardwaj
Published : Mar 07 2023, 06:13 PM IST | Updated : Mar 07 2023, 09:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Google

प्रांजल पाटिल महाराष्ट्र के उल्लास नगर की हैं। बचपन से ही वह काफी इंटेलिजेंट थीं। स्कूल में एक हादसे ने उनकी पूरी जिंदगी ही बदलकर रख दी थी। जब प्रांजल क्लास 6th में पढ़ रही थीं, तब क्लास की स्टूडेंट की पेंसिल गलती से उनकी आंख में लग गई और उनकी आंखों की रोशनी चली गई। इस हादसे से प्रांजल को अंदर तक झकझोर दिया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

25
Asianet Image
Image Credit : Google

प्रांजल की आगे की पढ़ाई ब्रेन लिपि से हुई। कमाल का हौसला और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने जिंदगी में कुछ बड़ा करने का सोचा। उनकी पढ़ाई का तरीका बदल चुका था लेकिन लगन वैसी की वैसी ही थी। प्रांजल ने एक ऐसे सॉफ्टवेयर की मदद से पढ़ाई की, जो उन्हें पूरी किताब पढ़कर सुनाता था। 
 

35
Asianet Image
Image Credit : Google

प्रांजल ने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दी लेकिन मन UPSC में ही लगा रहा। फिर उन्होंने पूरे मन से तैयारी शुरू की और नजीजा रहा कि 2016 में उन्होंने यूपीएससी पास कर ली। उन्हें 733वीं रैंक मिली लेकिन अपनी रैंक से प्रांजल खुश नहीं थीं।

45
Asianet Image
Image Credit : Google

एक साल बाद 2017 में उन्होंने दोबारा सिविल सर्विसेज एग्जाम दिया और इस बार उनकी रैंक 124वीं आई। प्रांजल इस बार रैंक से काफी संतुष्ट थी और उन्होंने अपनी पोस्ट जॉइन की। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग केरल में है।

55
Asianet Image
Image Credit : Google

प्रांजल पाटिल ने यूपीएससी के लिए कभी भी कोचिंग नहीं की। सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा पास की। उनकी कहानी हर किसी को मोटिवेट करती है। IAS प्रांजल पाटिल खुद भी कहती हैं कि डिसएबिलिटी शरीर की होती है, उसे दिमाग में न लाए और आगे बढ़ने के लिए मेहनत करते रहें।

इसे भी पढ़ें
Women's Day 2023 : प्रतिभा पाटिल से आयरन लेडी तक..10 महिलाएं जिन्होंने बदल दिया इतिहास, देश ही नहीं दुनियाभर में हैं इनका नाम

Women Day 2023 : 15,000 महिलाओं ने उठाई हक की आवाज, 115 साल पहले हिलाकर रख दिया था न्यूयार्क, जानें महिला दिवस का इतिहास

 

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved