Mon, 07 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Career
  • Education
  • Women's Day 2023 : डॉक्टर बन करती थीं इलाज, काम के बीच पढ़ाई, पहली बार में ही UPSC क्लीयर, ऐसी है IAS रेनू राज सफलता की कहानी

Women's Day 2023 : डॉक्टर बन करती थीं इलाज, काम के बीच पढ़ाई, पहली बार में ही UPSC क्लीयर, ऐसी है IAS रेनू राज सफलता की कहानी

करियर डेस्क : महिला दिवस (Women's Day 2023) पर कहानी डॉक्टर से IAS बनने वालीं रेनू राज (Renu Raj) की। डॉक्टरी करने के दौरान जब भी वक्त मिलता UPSC की तैयारी में जुट जाती थीं। अपनी मेहनत की बदौलत उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षा में 2nd रैंक हालिस की।

2 Min read
Satyam Bhardwaj
Published : Mar 07 2023, 06:54 PM IST | Updated : Mar 07 2023, 09:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Image Credit : Google

डॉ. रेनू राज की पोस्टिंग केरल में बतौर जिला कलेक्टर है। डॉक्टरी करते हुए उन्होंने UPSC Exam की तैयारी की और कुछ ही महीनों की तैयारी में देश की सबसे कठिन परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की। उन्हें पहले ही अटेम्प्ट में सफलता मिली। आज उनका नाम देश के सबसे बेस्ट आईएएस में आता है।

26
Image Credit : Google

IAS रेनू राज ने शुरुआती पढ़ाई केरल के कोट्टायम में सेंट टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई। कोट्टायम के ही गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर बनकर सेवा करना शुरू किया। 2013 में उन्होंने डॉक्टरी के साथ यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की।

36
Image Credit : Google

पहली बार डॉ. रेनू राज 2014 में सिविल सर्विसेज एग्जाम में शामिल हुईं और पहली ही बार में उन्हें सफलता मिल गई। उनकी मेहनत का नतीजा था कि देशभर में उनकी दूसरी रैंक आई। बता दें कि रेनू की फैमिली में सरकारी जॉब से रिटायर्ड पिता, हाउस वाइफ मां, दो बहनें हैं।

46
Image Credit : Google

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह एक सर्जन थीं। वह ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा करना चाहती थीं। उनके मन में ख्याल आया कि एक डॉक्‍टर के तौर पर 50 या 100 मरीजों की हेल्प कर सकती थीं, लेकिन सिविल सेवा अधिकारी बनकर हजारों के काम आ सकती हैं। इसके बाद ही उन्होंने एग्जाम देने का फैसला किया।

56
Image Credit : Google

अपनी जर्नी की बात करते हुए डॉ. रेनू ने बताया है कि जब उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी, तब रेगुलर 3 से 6 घंटे तक ही पढ़ाई करती थीं। डॉक्टरी की प्रैक्टिस के साथ 6 से 7 महीनों तक इसी तरह का शेड्यूल चलता रहा। इसके बाद फुल टाइम तैयाररी की और मेंस एग्जाम के बाद फिर से डॉक्टरी की प्रैक्टिस शुरू की। काम के दौरान उन्हें पढ़ने का काम समय मिलता था लेकिन उन्होंने इसका असर तैयारी पर नहीं पड़ने दिया।
 

66
Image Credit : Google

अप्रैल, 2022 में उन्होंने केरल राज्य चिकित्सा सेवा निगम के एमडी श्रीराम वेंकटरमन के साथ सात फेरे लिए। दोनों काफी सिंपल लाइफ जीते हैं। आईएएस श्रीराम वेंकटरमन ने साल 2012 में यूपीएससी एग्जाम दिया था। उन्हें भी ऑल इंडिया दूसरी रैंक ही मिली थी।

इसे भी पढ़ें
Women's Day 2023 : कहानी देश की पहली नेत्रहीन IAS प्रांजल पाटिल की, बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC Exam, जिंदगी से कभी शिकायत नहीं की

Women's Day 2023 : प्रतिभा पाटिल से आयरन लेडी तक..10 महिलाएं जिन्होंने बदल दिया इतिहास, देश ही नहीं दुनियाभर में हैं इनका नाम

 

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved