Agniveer GD Admit Card 2025 OUT: इंडियन आर्मी अग्निवीर जीडी भर्ती 2025 के एडमिट कार्ड joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 30 जून से 3 जुलाई तक आयोजित होगी। अन्य पदों के एडमिट कार्ड 18 जून को जारी होंगे। जानिए डिटेल।
Agniveer GD Admit Card 2025 OUT: अगर आप Indian Army Agniveer GD भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। इंडियन आर्मी ने Agniveer General Duty (जीडी) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे अब अपना इंडियन आर्मी जीडी एडमिट कार्ड 2025 ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Agniveer CEE 2025 Exam Date: कब होगी परीक्षा?
इंडियन आर्मी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, Agniveer Common Entrance Exam (CEE) का आयोजन 30 जून से 3 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा की अवधि 60 मिनट (1 घंटा) की होगी।
Agniveer Admit Card 2025: किन-किन पदों के एडमिट कार्ड 18 जून को आएंगे?
इंडियन आर्मी ने ये भी जानकारी दी है कि अन्य कैटेगरीज के एडमिट कार्ड 18 जून 2025 को जारी किए जाएंगे। इन पदों में शामिल हैं-
- Agniveer Tradesmen (10वीं)
- Agniveer Tradesmen (8वीं)
- Agniveer (Tech)
- Agniveer GD (Women Military Police)
- Havildar Education (IT/Cyber, Info Ops, Linguist)
- Sol Tech (NA)
- Sepoy (Pharma)
- JCO RT (Pandit, Pandit Gorkha, Granthi, Maulvi Sunni/Shia, Padre, Buddhist)
- JCO Catering
- Havildar Surveyor Auto Cartographer
- Agniveer (Clerk/SKT)
- Agniveer (Clerk/SKT) Typing Test
Agniveer GD Admit Card Direct Link to Download Here
Indian Army Agniveer Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
अगर आप नहीं जानते कि अपना Agniveer Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Candidate Login सेक्शन में जाएं।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड ध्यान से चेक करें। अगर उसमें कोई गलती हो, तो तुरंत अधिकारियों से संपर्क करें। परीक्षा में एडमिट कार्ड, एक फोटो आईडी प्रूफ और जरूरी डाक्यूमेंट्स साथ लेकर जाना अनिवार्य है। लेटेस्ट अपडेट्स और डिटेल्स के लिए उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट पर रेगुलर विजिट करते रहें।