सार

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र hpbose.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे जारी।

HP Board 12th Class Result 2025 Declared: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आखिरकार 12वीं कक्षा के छात्रों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आज, 17 मई 2025 को दोपहर 12 बजे, HPBOSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया है। इस साल कुल 86,373 छात्रों ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 71,591 छात्र सफल हुए हैं। इस बार का कुल पास प्रतिशत 83.16% रहा है। जो छात्र इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना HP Board 12th Result 2025 ऑनलाइन देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड अब छात्रों की सहूलत के लिए उनके सर्टिफिकेट्स की कॉपियां डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध करवा रहा है। यह रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया, जिसमें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए गए हैं।

HPBOSE 12th Board Result 2025 Topper: 97.2% नंबरों के साथ महक बनी टॉपर

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में इस बार महक ने टॉप किया है। मेहक ST. D R पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट की छात्रा हैं। उन्होंने 97.2% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। महक की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। HPBOSE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महक के नाम की घोषणा करते हुए उनकी सफलता की सराहना की।

HP Board 12th Class Result 2025 Direct Link

HPBOSE 12th Result 2025 Official Website: कहां चेक करें रिजल्ट

परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राएं अब अपना परिणाम HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि HPBOSE 12th एग्जाम की शुरुआत 4 मार्च 2025 को हुई थी और 29 मार्च 2025 तक चली थी। परीक्षा सभी दिनों में एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी, सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक। पहला पेपर: इकोनॉमिक्स का था जबकि लास्ट पेपर डांस (कथक/भरतनाट्यम) का था।

HPBOSE 12th Result 2025 कहां और कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे “HPBOSE 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
  • अगर वेबसाइट स्लो हो रही हो, तो कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही एक साथ लाखों स्टूडेंट्स वेबसाइट विजिट करते हैं।

HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2025: री-इवैल्युएशन और री-इंस्पेक्शन से जुड़ी जरूरी जानकारी

अगर कोई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) या पुनः निरीक्षण (Re-inspection) करवाना चाहता है, तो वह अपने स्कूल के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

  • री-इवैल्युएशन (Re-evaluation) के लिए फीस ₹1000 प्रति विषय है।
  • री-इंस्पेक्शन (Re-inspection) के लिए फीस ₹800 प्रति विषय है।
  • आवेदन की आखिरी तारीख 1 जून 2025 है।
  • केवल उन्हीं छात्रों का री-इवैल्युएशन होगा जिनके उस विषय में कम से कम 20% अंक हों।
  • आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही मान्य होंगे और बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।