सार

CUET PG 2025 Exam Schedule Released: सीयूइटी पीजी 2025 परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होगी। NTA ने ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरा शेड्यूल, विषय, भाषा और डाउनलोड प्रक्रिया जारी की है। डाउनलोड लिक यहां भी उपलब्ध है।

CUET PG 2025 Exam Schedule Released: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2025) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप किसी केंद्रीय या अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों में पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए बेहद जरूरी है। CUET PG परीक्षा के माध्यम से देशभर की कई यूनिवर्सिटीज में दाखिले होते हैं, इसलिए लाखों छात्र हर साल इस परीक्षा में शामिल होते हैं। NTA ने परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जारी कर दी है, जिसमें परीक्षा का समय, कुल विषय, भाषा माध्यम और डाउनलोड करने की प्रक्रिया शामिल है। अगर आप CUET PG 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो इस पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

कब होगी CUET PG 2025 परीक्षा?

परीक्षा की तारीखें: 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक

परीक्षा का तरीका: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

कुल विषय: 157

कुल शिफ्ट्स: 43 (हर शिफ्ट 90 मिनट की होगी)

शिफ्ट टाइमिंग:

पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 – 10:30 बजे

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:30 – 2:00 बजे

तीसरी शिफ्ट: शाम 4:00 – 5:30 बजे

ये भी पढ़ें- NEET PG 2024 कटऑफ फिर घटा, अब काउंसलिंग के लिए चाहिए सिर्फ ये पर्सेंटाइल

CUET PG 2025 कौन से विषय किस भाषा में होंगे?

प्रश्नपत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी (द्विभाषी) होगा, लेकिन कुछ विशेष विषयों के लिए अलग भाषाएं होंगी। जिसमें-

  • 41 भाषा के पेपर अपने मूल भाषा में होंगे।
  • M.Tech/हाई साइंसेज के पेपर केवल अंग्रेजी में होंगे।
  • आचार्य (Acharya) पाठ्यक्रम के पेपर संस्कृत में होंगे।
  • हिंदू स्टडीज का पेपर हिंदी और अंग्रेजी में होगा।
  • भारतीय ज्ञान परंपरा और बौद्ध दर्शन त्रिभाषी (हिंदी/संस्कृत/अंग्रेजी) में होगा।

CUET PG 2025 कितने छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन?

  • इस साल 4,12,024 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
  • छात्रों को अधिकतम चार विषय चुनने की अनुमति दी गई थी।

ये भी पढ़ें- REET 2024: परीक्षा केंद्र में क्या ले जाना है जरूरी और क्या है बैन? अभ्यर्थियों के लिए जरूरी गाइड

कैसे डाउनलोड करें CUET PG 2025 डेटशीट?

अगर आप परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "CUET PG 2025 परीक्षा शेड्यूल" लिंक पर क्लिक करें।
  • नई PDF फाइल खुलेगी, जिसमें परीक्षा की पूरी डेटशीट होगी।
  • PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
  • अधिक जानकारी के लिए आप CUET PG की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

CUET PG 2025 Schedule Download Link