Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी गई है। कैंडिडेट csbc.bihar.gov.in पर जाकर देखें। यहां एग्जाम डेट वाइज जानिए कब आयेगा एडमिट कार्ड?

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार में पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो अब आप अपनी परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

कब-कब होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा?

CSBC द्वारा कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। हर परीक्षा के लिए अलग-अलग तारीख को एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड किस दिन आएगा?

 

परीक्षा तिथिएडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तारीख
16 जुलाई9 जुलाई
20 जुलाई 13 जुलाई
23 जुलाई 16 जुलाई
27 जुलाई 20 जुलाई
30 जुलाई 23 जुलाई
3 अगस्त 27 जुलाई

कैसे चेक करें अपना बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा एग्जाम सिटी डिटेल

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Click here to Know Your Examination Details and Download e-Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपकी एग्जाम सिटी की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें

CSBC Bihar Police Constable Exam City Slip Download Link

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 से जुड़ी जरूरी बातें

इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस और बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस में कुल 19,838 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। आवेदन उन्हीं उम्मीदवारों ने किया था जिन्होंने 12वीं पास की है या बिहार मदरसा बोर्ड से मौलवी या संस्कृत बोर्ड से शास्त्री/आचार्य की डिग्री (अंग्रेजी सहित) 18 अप्रैल 2025 तक प्राप्त की हो।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी-

पहला चरण- लिखित परीक्षा

  • 100 अंकों की परीक्षा होगी।
  • 2 घंटे में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल करने होंगे।
  • हर सवाल 1 अंक का होगा।

दूसरा चरण- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

  • लिखित परीक्षा में पास होने वालों को मेरिट के अनुसार PET के लिए बुलाया जाएगा।
  • कुल वैकेंसी से पांच गुना उम्मीदवारों को PET में बुलाया जाएगा।

अधिक जानकारी और ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं। यहां से आप परीक्षा की तैयारी और अन्य अपडेट्स की जानकारी समय-समय पर प्राप्त कर सकते हैं।