सार

BPSC 70th Prelims Result 2024 Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कटऑफ मार्क्स और रिजल्ट चेक करने की पूरी जानकारी यहां देखें।

BPSC 70th Prelims Result 2024 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट 23 जनवरी 2025 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं।

किन पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट?

यह रिजल्ट संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) के तहत विभिन्न पदों के लिए घोषित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से ये पद शामिल हैं-

  • वित्त प्रशासनिक अधिकारी (Finance Administrative Officer)
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी (Child Development Project Officer)

ये भी पढ़ें- जिस बेटी के जन्म से दुखी थे माता-पिता, उसने 3 बार क्रैक की UPSC, बनी IAS

कटऑफ मार्क्स (BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 2024)

रिजल्ट के साथ ही कटऑफ मार्क्स भी घोषित किए गए हैं। यहां कैटेगरी वाइज कटऑफ देखें-

  • सामान्य (Unreserved): 91 अंक
  • सामान्य महिला (Unreserved Female): 81 अंक
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 83 अंक
  • EWS महिला: 73 अंक
  • अनुसूचित जाति (SC): 70 अंक
  • SC महिला: 55 अंक
  • अनुसूचित जनजाति (ST) एवं ST महिला: 65 अंक

कैसे चेक करें रिजल्ट स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर "BPSC 70th Prelims Result 2024" के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने पर एक नई PDF फाइल खुलेगी, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट होगी।
  • PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

BPSC 70th Prelims Result 2024 direct link

Finance Administrative Officer and equivalent posts result direct link

Child Development Project Officer post result direct link

परीक्षा और चयन प्रक्रिया

  • 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी।
  • इस परीक्षा में कुल 3,28,990 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
  • 21,581 उम्मीदवार संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए सफल हुए।
  • 61 उम्मीदवार वित्त प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए चुने गए।
  • 144 उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी पद के लिए पास हुए।

ये भी पढ़ें- बुद्धि के मामले में कौन है आगे महिला या पुरुष? जानिए सच्चाई

अगले चरण की प्रक्रिया

प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा (Mains) में भाग ले सकेंगे। इसकी तारीखों की घोषणा जल्द ही BPSC द्वारा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- BHEL में 400 ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख रुपये तक शानदार सैलरी