Bihar Police Constable Salary 2025: CSBC बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं। इसी के तहत 16 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी कर दिए गए हैं। यदि आप बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो अपना एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड कर लें। इस बार CSBC (Central Selection Board of Constable) ने 19838 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस बीच जानें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है और उसे क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं। प्रमोशन के चांसेज कितने हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है?
बिहार पुलिस कांस्टेबल की नौकरी एक सम्मानजनक पद माना जाता है। इस पद पर व्यक्ति राज्य की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। बिहार सरकार कांस्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत अच्छी-खासी सैलरी और कई तरह के भत्ते देती है। बिहार पुलिस कांस्टेबल को शुरुआत में ₹21,700 का बेसिक पे मिलता है। इसके अलावा कई प्रकार के अलाउंस और भत्ते जुड़ते हैं, जिससे कुल ग्रॉस सैलरी लगभग ₹39,740 तक पहुंच जाती है। हालांकि टैक्स और पेंशन जैसी कटौतियों के बाद इन-हैंड सैलरी ₹35,000 से ₹45,000 के बीच हो सकती है, जो पोस्टिंग की सिटी कैटेगरी पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें- ChatGPT पर अब घर बैठे दोस्तों संग करें ग्रुप स्टडी, नया फीचर बना देगा पढ़ाई को और मजेदार
Bihar Police Constable Salary Structure 2025
सैलरी डिटेल | राशि (₹ में) |
बेसिक पे | 21,700 |
महंगाई भत्ता (DA 53%) | 11,500 |
सिटी ट्रांसपोर्ट अलाउंस | 804 |
HRA (हाउस रेंट अलाउंस) | 1,736 |
मेडिकल अलाउंस | 1,000 |
अन्य भत्ते | 3,000 |
कुल ग्रॉस पे | 39,740 |
बिहार पुलिस कांस्टेबल को मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं
बिहार पुलिस कांस्टेबल को केवल सैलरी ही नहीं बल्कि कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं, जो नौकरी को और बेहतर बनाती हैं। जिसमें-
- महंगाई भत्ता (DA)- महंगाई को देखते हुए यह भत्ता समय-समय पर बढ़ाया जाता है।
- ट्रांसपोर्ट अलाउंस- आने-जाने के लिए परिवहन भत्ता मिलता है।
- हाउस रेंट अलाउंस (HRA)- जहां पोस्टिंग होती है, उस शहर की श्रेणी के अनुसार किराया भत्ता दिया जाता है।
- मेडिकल अलाउंस- खुद और परिवार की चिकित्सा सुविधाओं के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।
- राशन मनी- खासकर दूर-दराज इलाकों में पोस्टिंग पर जरूरी खाद्य सामग्री खरीदने के लिए राशन राशि दी जाती है।
- सरकारी आवास या किराए की भरपाई- कुछ मामलों में रहने के लिए सरकारी आवास या उसका खर्च दिया जाता है।
ये भी पढ़ें- एलन मस्क के स्कूल Astra Nova में कैसे मिलता है एडमिशन, जानिए कितनी है फीस? पढ़ाई का तरीका कर देगा हैरान
बिहार पुलिस कांस्टेबल पद के बाद प्रमोशन और करियर ग्रोथ क्या है?
बिहार पुलिस में कांस्टेबल बनने के बाद आपके पास पदोन्नति (Promotion) के कई मौके होते हैं। समय, प्रदर्शन और विभागीय परीक्षाओं के आधार पर आपको ऊंचे पदों पर भेजा जा सकता है:
कांस्टेबल- नियुक्ति के बाद ट्रेनिंग पूरा कर कांस्टेबल पद पर तैनाती होती है।
हवलदार (Head Constable)- कुछ सालों की सेवा या विभागीय परीक्षा से पदोन्नति।
ASI (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर)- एक स्टार बैज के साथ प्रोमशन।
SI (सब-इंस्पेक्टर)- दो स्टार बैज मिलता है, प्रमोशन या परीक्षा के जरिए होता है।
इंस्पेक्टर- तीन स्टार बैज वाला पद, जो अनुभव और बेहतर प्रदर्शन से मिलता है।
क्यों है बिहार पुलिस कांस्टेबल की नौकरी खास?
बिहार पुलिस कांस्टेबल की नौकरी न केवल समाज सेवा से जुड़ी होती है, बल्कि इसमें अच्छी सैलरी, भत्ते, सरकारी सुविधाएं और प्रमोशन की पूरी व्यवस्था होती है। अगर आप एक स्थिर और सम्मानजनक करियर की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन हो सकता है।