सार

Bihar Home Guard Salary 2025: बिहार होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए आवदेन करने जा रहे, तो जान लें कि सेलेक्शन के बाद बिहार होम गार्ड को कितनी सैलरी मिलती है। किस-किस तरह के भत्ते मिलते हैं। पूरी डिटेल।

Bihar Home Guard Recruitment 2025 Salary Details: बिहार होम गार्ड राज्य की कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकारी विभागों की सहायता के साथ-साथ उन्हें आकर्षक सैलरी, भत्ते और कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। अगर आप भी बिहार होम गार्ड भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो यहां आपको सैलरी, भत्ते और जिलेवार वैकेंसी की पूरी जानकारी मिलेगी। जानिए

बिहार होम गार्ड की सैलरी और भत्ते (Bihar Home Guard Salary and Allowances)

बिहार होम गार्ड को ₹5,200 का बेसिक वेतन मिलता है, जिसके साथ विभिन्न भत्तों को जोड़कर कुल सैलरी ₹20,200 तक हो सकती है। जिसमें- बेसिक सैलरी ₹5,200, अन्य भत्ते व सुविधाएं ₹15,000 तक और कुल सैलरी ₹20,200 तक होती है। सैलरी स्थान, अनुभव और ड्यूटी की जिम्मेदारियों के अनुसार बदल सकती है।

बिहार होम गार्ड को मिलने वाले सरकारी भत्ते

मेडिकल भत्ता: होम गार्ड और उनके परिवार के इलाज का खर्च सरकार द्वारा दिया जाता है।

डेली ड्यूटी भत्ता: रोजमर्रा के खाने और यात्रा खर्च के लिए निर्धारित राशि दी जाती है।

यूनिफॉर्म भत्ता: वर्दी खरीदने और बनाए रखने के लिए वित्तीय सहायता।

प्रदूषण एवं जोखिम भत्ता: खतरनाक या प्रदूषित क्षेत्रों में तैनात होम गार्ड को विशेष भत्ता।

यात्रा भत्ता (TA): ड्यूटी के दौरान यात्रा खर्च की भरपाई।

अन्य विशेष भत्ते: समय-समय पर सरकार द्वारा अतिरिक्त भत्ते दिए जाते हैं।

बिहार होम गार्ड भर्ती 2025: जिलेवार वैकेंसी लिस्ट (Bihar Home Guard Recruitment 2025 District Wise Vacancy List)

बिहार में होम गार्ड पदों की भर्ती जिला स्तर पर की जाती है। नीचे जिलेवार रिक्तियों की लिस्ट दी गई है–

जिला वैकेंसी
पटना 1,479
नालंदा 812
भोजपुर 511
रोहतास 559
बक्सर 312
कैमूर 241
गया 909
नवादा361
बेतिया 311
दरभंगा 741
समस्तीपुर 731
मधुबनी 607
पूर्णिया280
कटिहार484
अररिया 122
किशनगंज 280
सहरसा 74
मोतिहारी 474
भागलपुर 666
बांका 294
मुजफ्फरपुर 296
छपरा 690
सीवान 231
गोपालगंज 395
बेगूसराय 422

बिहार होम गार्ड क्यों बनें?

बिहार होम गार्ड की नौकरी एक स्थायी सरकारी जॉब के साथ फिक्स सैलरी और भत्ते देती है। चिकित्सा और यात्रा भत्ता के रूप में आर्थिक सुरक्षा के साथ मेडिकल व ट्रैवल सुविधा मिलती है। बिना कोई लिखित परीक्षा केवल फिजिकल टेस्ट के आधार पर चयन होता है। साथ ही इसमें चयनित कैंडिडेट के पास करियर ग्रोथ और प्रमोशन के मौके होते हैं, जो अनुभव के आधार पर आगे बढ़ सकते हैं।

बिहार होम गार्ड भर्ती के लिए कहां करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं। आवेदन की अंतिम लास्ट डेट 16 अप्रैल 2025 है।