सार

BSEB Bihar Board 2025: बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द आने वाले हैं! मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 12वीं का रिजल्ट मार्च के अंत में और 10वीं का अप्रैल की शुरुआत में आ सकता है। लेटेस्ट अपडेट जानें।

Bihar Board Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जल्द ही कक्षा 10 और 12 के परीक्षा परिणाम घोषित किये जाने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में और 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने की टेंटेटिव डेट्स की जानकारी बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है।

कब हुई बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2025?

बता दें कि इस साल यानि 2025 में बिहार बोर्ड इंटर यानि 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। जबकि बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं। इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में करीब 15 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं, जिनमें 8 लाख लड़कियां और 7 लाख लड़के हैं।

  • 12वीं की परीक्षा: 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025
  • 10वीं की परीक्षा: 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025

कैसा रहा था बिहार बोर्ड 2024 का रिजल्ट?

  • पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च 2024 को जारी हुआ था।
  • 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.21% रहा।
  • 10वीं में 82.91% छात्र पास हुए थे।

ये भी पढ़ें- CBSE 10वीं साइंस पेपर: बायोलॉजी आसान, लेकिन फिजिक्स और केमिस्ट्री ने किया परेशान, जानें छात्रों की राय

बिहार बोर्ड 10वीं के 2024 के रिजल्ट

  • फर्स्ट डिवीजन: 4,52,302 छात्र
  • सेकंड डिवीजन डिवीजन: 5,24,965 छात्र
  • थर्ड डिवीजन: 3,80,732 छात्र
  • वहीं, 12वीं की परीक्षा में कुल 13,04,352 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6,26,431 छात्राएं और 6,77,921 छात्र थे। परीक्षा राज्यभर के 1,523 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथों में, कितनी पढ़ी-लिखी हैं नई CM

जारी होने के बाद कैसे देखें बिहार बोर्ड 12वीं, 10वीं रिजल्ट 2025? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

अगर आपने बिहार बोर्ड की परीक्षा दी है या दे रहे हैं तो, रिजल्ट की घोषणा होने के बाद इस आसान तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • "रिजल्ट" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • "BSEB 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025" के लिंक को चुनें।
  • दिए गए स्थान पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
  • अब स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करें।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें- रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली में कितनी महिला मुख्यमंत्री, पहली कौन?