BTech in Artificial Intelligence Colleges in India 2025: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हमारी जिंदगी और काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। वॉइस असिस्टेंट से लेकर सेल्फ-ड्राइविंग कार तक, AI आज हर जगह मौजूद है। यही वजह है कि अब कई छात्र AI में करियर बनाना चाहते हैं और B.Tech इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कोर्सेज की ओर आकर्षित हो रहे हैं। भारत में कई प्रतिष्ठित कॉलेज 2025 में AI से जुड़े बेहतरीन कोर्स ऑफर कर रहे हैं। जानिए इन टॉप कॉलेजों के बारे में, उनकी फीस, एलिजिबिलिटी और प्लेसमेंट डिटेल।

1. VIT, वेल्लोर

VIT वेल्लोर B.Tech इन कंप्यूटर साइंस (AI & ML) ऑफर करता है। इसकी सालाना फीस लगभग ₹1.95 लाख है। इस कोर्स में दाखिले के लिए छात्रों को 10+2 में PCM या PCB के साथ कम से कम 60% अंक लाने होते हैं। यहां टॉप रिक्रूटर्स की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, टीसीएस, इंफोसिस शामिल हैं। एवरेज सैलरी ₹7-8 लाख तक है।

ये भी पढ़ें- Guru Purnima 2025: भारत के 10 सबसे प्रेरक गुरु और उनके योगदान

2. बेनेट यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा

यहां B.Tech इन AI का कोर्स करीब ₹19 लाख में पूरा होता है। एडमिशन 12वीं के फिजिक्स, मैथ्स और केमिस्ट्री/IT में 70% अंक लाने पर होता है। चयन मेरिट के आधार पर होता है। बेनेट से आईबीएम, कैपजेमिनी, बायजूस जैसे टाप रिक्रूटर हायर करते हैं। एवरेज सैलरी ₹6-7 लाख तक है।

3. SRM इंस्टिट्यूट, चेन्नई

SRM चेन्नई B.Tech इन AI के लिए प्रसिद्ध है। फीस ₹4.75 लाख प्रति वर्ष है। योग्यता 10+2 में PCM के साथ 60% अंक और अगर केमिस्ट्री या मैथ्स नहीं है तो ब्रिज कोर्स अनिवार्य है। एसआरएम में अमेजन, पेपाल, वर्चुसा जैसे रिक्रूटर्स आते हैं। एवरेज सैलरी ₹5.5-6.5 लाख तक।

ये भी पढ़ें- Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर जानिए उन मेंटर्स के बारे में, जिन्होंने बनाए देश के टॉप टैलेंट्स

4. मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), मणिपाल

MIT में CSE & AI में B.Tech कोर्स ऑफर होता है। फीस लगभग ₹3.04 लाख प्रति वर्ष है। यहां भारत या विदेशी बोर्ड से 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। एमआईटी में गूगल, डेल, एक्सेंचर टॉप रिक्रूटर्स हैं। सैलरी ₹6-7 लाख LPA मिलती है।

5. IIIT दिल्ली

IIIT दिल्ली का CSAI कोर्स काफी लोकप्रिय है। कुल फीस ₹19.55 लाख है। 12वीं में 70% अंक जरूरी हैं, खासकर मैथ्स में। आईआईआईटी दिल्ली में गूगल, फेसबुक, फ्लिपकार्ट जैसे रिक्रूटर्स आते हैं। एवरेज सैलरी ₹16-18 लाख तक है।

6. एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा

एमिटी यूनिवर्सिटी में B.Tech in AI कोर्स की नॉन-स्पॉन्सर्ड फीस ₹2.09 लाख प्रति सेमेस्टर और स्पॉन्सर्ड ₹3.135 लाख है। 12वीं में PCM विषयों के साथ औसतन 84% अंक जरूरी हैं। एमिटी में टीसीएस, इंफोसिस, कॉग्निजेंट जैसे टॉप रिक्रूटर्स आते हैं। एवरेज सैलरी ₹4.5-5.5 लाख तक मिलती है।

7. गलगोटियाज यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा

यहां B.Tech CSE (AI) कोर्स ₹1.54 लाख प्रति वर्ष + ₹20,000 एग्जाम फीस में है। CUET स्कोर को वरीयता दी जाती है। लेटरल एंट्री के लिए डिप्लोमा या B.Sc./B.Voc के साथ 50% अंक जरूरी हैं। यहां विप्रो, एचसीएल, एक्सेंचर जैसे रिक्रूटर्स आते हैं। एवरेज सैलरी ₹3.5-4.5 लाख तक मिलती है।

8. BITS पिलानी (वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए)

BITS पिलानी वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए B.Tech in AI & ML कोर्स ऑफर करता है। फीस ₹70,100 प्रति सेमेस्टर है (कुल 7 सेमेस्टर)। न्यूनतम 60% अंकों के साथ डिप्लोमा या B.Sc. और मैथ्स/स्टैटिस्टिक्स अनिवार्य है। यहां प्लेसमेंट में एवरेज सैलरी पैेकेज ₹8-12 लाख तक मिलता है।

टॉप AI करियर ऑप्शंस और सैलरी (2025): किस प्रोफाइल में कितनी कमाई?

प्रोफाइलएवरेज सैलरी (LPA)
AI इंजीनियर₹7-15
ML इंजीनियर₹8-18
डेटा साइंटिस्ट₹7-20
डीप लर्निंग ₹10-22
NLP इंजीनियर₹8-16
कंप्यूटर विजन इंजीनियर₹8-17
रोबोटिक्स इंजीनियर₹6-14
AI रिसर्च साइंटिस्ट₹12-25
BI डेवलपर₹6-12
डेटा एनालिस्ट₹4-8