Bihar Board BSEB 12th Toppers List 2026: Bihar Board 12th Toppers 2026 की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। जानें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स के नाम, किसने किया टॉप, कितने प्रतिशत नंबर आए और टॉपर्स को क्या इनाम मिलेगा।

BSEB Bihar Board 12th Toppers List 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी होने के साथ ही तीनों स्ट्रीम यानी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दिए गए हैं। इस बार बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 में कुल पास प्रतिशत 85.19% रहा। वहीं तीनों स्ट्रीम मिला कर कुल टॉपर्स की संख्या 26 हैं जिसमें 19 सिर्फ लड़कियां हैं। यानी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 टॉपर्स में लड़कियों का दबदबा है। नीचे दिखए बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: आदित्य प्रकाश अमन ओवरऑल टॉपर

इस बार साइंस स्ट्रीम से समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने कमाल कर दिया। उन्होंने 96.2% अंक हासिल कर पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं पूरी टॉपर्स लिस्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है। कुल 26 टॉपर्स में से 19 लड़कियां हैं। खासतौर पर आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने टॉप किया है जबकि साइंस में आदित्य प्रकाश अमन टॉपर बने हैं।

ये भी पढ़ें- BSEB Bihar Board 12th Result 2026 Out: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी, 85.19%पास, Direct Link से चेक करें मार्क्स

Bihar Board Result 2026 Science Toppers List: साइंस स्ट्रीम में कौन-कौन टॉप पर रहे?

साइंस के टॉप 5 स्टूडेंट्स इस प्रकार हैं-

  • आदित्य प्रकाश अमन- समस्तीपुर- 96.2%
  • साक्षी कुमारी- सीतामढ़ी- 95.8%
  • सपना कुमारी- नवादा- 95.8%
  • अनामिका कुमारी- बेगूसराय- 95.6%
  • सत्यम कुमार- दरभंगा- 95.2%
  • पलक कुमारी- मुजफ्फरपुर- 95%

Bihar Board Inter Result 2026 Arts Toppers List: आर्ट्स स्ट्रीम में किन छात्रों ने टॉप किया?

आर्ट्स स्ट्रीम में टॉपर्स की लंबी लिस्ट सामने आई है-

  • निशु कुमारी- गया- 95.8%
  • सिद्धि शिक्षा- सीतामढ़ी- 95.6%
  • चंद्रदीप कुमार- लखीसराय- 95.6%
  • मो लकी अंसारी- पूर्णिया- 95.6%
  • नसरीन प्रवीण- पश्चिम चंपारण- 95.4%
  • साजिया अंसारी- नालंदा- 95.4%
  • निशु कुमारी- दरभंगा- 95.4%
  • आदर्श- सहरसा- 95.4%
  • अमृता कुमारी- सीवान- 95.2%
  • स्वीटी कुमारी- दरभंगा- 95.2%
  • बीबी असराना- अररिया- 95%
  • रोशनी कुमारी- सारण- 95%
  • मनीष कुमार- दरभंगा- 95%

Bihar Board Inter Result 2026 Commerce Toppers List: कॉमर्स स्ट्रीम में किसने किया टॉप?

कॉमर्स में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला-

  • अदिति कुमारी- पटना- 96%
  • माही कुमारी- पटना- 95.2%
  • निशिका श्री- पटना- 95%
  • मानवी कुमारी- वैशाली- 94.8%
  • श्रेया कुमारी- नवादा- 94.8%
  • वरिशा नौषाद- पटना- 94.4%
  • हर्षिका- पटना- 94.4%

बिहार बोर्ड टॉपर्स को क्या-क्या मिलता है इनाम?

बिहार सरकार टॉप करने वाले छात्रों को शानदार इनाम देती है। जिसमें-

  • पहला स्थान: ₹2 लाख
  • दूसरा स्थान: ₹1.5 लाख
  • तीसरा स्थान: ₹1 लाख
  • इसके अलावा लैपटॉप और स्कॉलरशिप भी दी जाती है।