BSEB 10th Result Toppers Prize Money 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। इस बीच बता दें कि बोर्ड की ओर से हर साल टॉपर्स को शानदर प्राइज, सम्मान भी दिए जाते हैं। जानिए BSEB मैट्रिक टॉपर्स को क्या-क्या इनाम मिलता है। प्राइज मनी कितनी मिलती है और इसके अलावा और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
Bihar Board 10th Result 2026 Toppers Prize: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार लाखों छात्र और उनके परिवार बेसब्री से कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी Bihar School Examination Board (BSEB) मैट्रिक रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत, जिला-वार प्रदर्शन और कई अहम आंकड़े जारी करेगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 की घोषणा अब कभी भी हो सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबासाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com के माध्यम से अपना स्कोर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बीच जानिए कि Bihar Board 10th toppers को आखिर क्या-क्या इनाम मिलता है? दरअसल, बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को सिर्फ अच्छी रैंक ही नहीं, बल्कि कैश इनाम, सरकारी स्कॉलरशिप, फ्री एजुकेशन सपोर्ट और करियर में आगे बढ़ने के खास मौके भी मिलते हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों स्टूडेंट्स का सपना होता है कि उनका नाम BSEB 10th topper list में आए। अगर आप भी Bihar Board 10th Result 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो जानिए कि टॉप करने पर आपको किन-किन सुविधाओं और पुरस्कारों का लाभ (BSEB 10th Toppers Prize) मिल सकता है।
BSEB 10th Toppers Prize 2026: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को मिलते हैं ये कैश प्राइज
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को सरकार की ओर से कैश प्राइज दिए जाते हैं। बता दें कि पिछले साल यानी 2025 से बोर्ड ने टॉपर्स के लिए इनाम की राशि बढ़ा दी है। जिसके अनुसार-
- पहला स्थान (Rank 1) स्टूडेंट को: 2 लाख रुपए
- दूसरा स्थान (Rank 2) पाने वाले स्टूडेंट को: 1.5 लाख रुपए
- तीसरा स्थान (Rank 3) पाने वाले स्टूडेंट को: 1 लाख रुपए कैश प्राइज बिहार बोर्ड की ओर से दिए जाते हैं।
- इसके अलावा हर टॉपर्स को लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, स्कॉलरशिप, सम्मान व अन्य गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं।
- चौथा स्थान से 10वां स्थान (Rank 4 to 10) पाने वाले स्टूडेंट को: 20 हजार से 30 हजार रुपये तक कैश प्राइज और एक लैपटॉप दिया जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को मिलता है स्कॉलरशिप का बड़ा फायदा
बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को आगे की पढ़ाई के लिए अलग-अलग स्कॉलरशिप मिलती है। सरकार की ओर से बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को कैश प्राइज, लैपटॉप के अलावा ‘देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति’ के तहत हर महीने स्कॉलरशिप भी दी जाती है। जिसके अनुसार अब 10वीं के टॉपर्स को हर महीने 2,000 रुपये तक की स्कॉलरशिप मिलेगी। बता दें कि सरकारी संस्थानों से आगे की पढ़ाई करने वाले टॉपर्स को ही इसका फायदा मिलता है। साथ ही-
- इंटर (11वीं-12वीं) में एडमिशन के दौरान फीस में राहत मिल सकती है।
- मेधावी छात्रों के लिए अन्य सरकारी स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
- कुछ प्राइवेट संस्थानों से भी स्पेशल फाइनेंशियल सपोर्ट मिल सकता है।
बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को आगे की पढ़ाई और करियर में मिलती है बढ़त
टॉपर्स को कई जगह सीधे फायदा मिलता है-
- अच्छे स्कूल और कॉलेज में आसानी से एडमिशन मिलता है।
- इंटरव्यू या मेरिट बेस्ड चयन में प्राथमिकता मिलती है।
- कोचिंग संस्थानों से फ्री या डिस्काउंटेड तैयारी का ऑप्शन मिलता है।
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को मिलता है स्टेट लेवल पहचान और सम्मान
टॉपर्स को सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि पहचान भी मिलती है। जिसमें राज्य स्तर पर सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाता है। मीडिया में नाम आने से पब्लिक पहचान मिलती है। आगे के करियर में मोटिवेशन और नेटवर्किंग का फायदा मिलता है।


