MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Success Story: ₹6000 से शुरू किया काम, बिहार के दो भाई कचरे से बना रहे स्टाइलिश फर्नीचर, USA-जर्मनी तक एक्सपोर्ट

Success Story: ₹6000 से शुरू किया काम, बिहार के दो भाई कचरे से बना रहे स्टाइलिश फर्नीचर, USA-जर्मनी तक एक्सपोर्ट

Bihar Brothers Minus Degre Startup Success Story: बिहार के दो भाइयों ने प्लास्टिक कचरे को रीसायकल कर सफल स्टार्टअप Minus Degre बनाया। जानिए कैसे सिर्फ 6000 रुपए की मशीन से शुरुआत कर कचरे से इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स बनाकर देश-विदेश में पहचान बनाई।

3 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Apr 08 2026, 04:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कॉर्पोरेट नौकरी की बजाय प्लास्टिक के कचरे पर किया काम
Image Credit : minusdegre.com

कॉर्पोरेट नौकरी की बजाय प्लास्टिक के कचरे पर किया काम

नवादा जिले के नरहट गांव के रहने वाले विकास कुमार और राहुल कुमार ने वो रास्ता चुना, जो आमतौर पर लोग छोड़ देते हैं। दोनों के पास अच्छी पढ़ाई और करियर के मौके थे, लेकिन उन्होंने कॉर्पोरेट नौकरी की बजाय समाज की एक बड़ी समस्या पर काम करने का फैसला किया और वह था प्लास्टिक कचरा। जानिए कौन हैं विकास कुमार और राहुल कुमार और क्या है इनका बिजनेस।

26
कौन हैं विकास कुमार और राहुल कुमार
Image Credit : minusdegre.com

कौन हैं विकास कुमार और राहुल कुमार

विकास कुमार Minus Degre स्टार्टअप के फाउंडर हैं। विकास ने आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। वहीं राहुल कुमार इस स्टार्टअप के को-फाउंडर हैं। राहुल विजअल डिजाइनर हैं और NIFT दिल्ली से पढ़ाई पूरी की है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान जब सब कुछ रुका हुआ था, तभी उन्होंने अपने स्टार्टअप Minus Degre की शुरुआत की।

Related Articles

Related image1
Oracle New CFO Salary: सैलरी इतनी कि उड़ जाएंगे होश, जानिए हिलेरी मैक्ससन की पढ़ाई
Related image2
Success Story: कॉलेज खत्म होते ही शुरू किया ऐसा स्टार्टअप, अंजली सरदाना ने 1 साल में खड़ी कर दी 100 मिलियन डॉलर कंपनी
36
खुद घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया
Image Credit : minusdegre.com

खुद घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया

शुरुआत में दोनों भाई खुद घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करते थे। फिर उसे पिघलाकर छोटे-छोटे प्रोडक्ट जैसे ईयररिंग्स, कीचेन और बैज बनाते थे। करीब 6,000 रुपए की एक छोटी मशीन से शुरू हुआ ये काम आज बड़े स्तर पर पहुंच चुका है। अब ये हर महीने लगभग 10 टन प्लास्टिक रीसायकल करते हैं और सालाना करीब 120 टन कचरे को नए प्रोडक्ट्स में बदल देते हैं।

46
प्लास्टिक से बन रहे बेंच, टाइल्स और ट्रॉफी
Image Credit : minusdegre.com

प्लास्टिक से बन रहे बेंच, टाइल्स और ट्रॉफी

आज उनके बनाए प्रोडक्ट्स सिर्फ छोटे आइटम तक सीमित नहीं हैं। वे प्लास्टिक से मजबूत शीट्स और पैनल बनाते हैं, जो देखने में मार्बल जैसे लगते हैं। इनसे बेंच, टेबल, टाइल्स, ट्रॉफी और सजावटी सामान तैयार किया जाता है। खास बात ये है कि ये प्रोडक्ट्स पानी से खराब नहीं होते, दीमक नहीं लगती और जल्दी टूटते भी नहीं।

56
देश से लेकर विदेश तक डिमांड
Image Credit : minusdegre.com

देश से लेकर विदेश तक डिमांड

अब उनकी कंपनी के क्लाइंट्स में बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। Tata Motors, Adidas, BMW और IDFC Bank जैसे नाम उनके साथ काम कर चुके हैं। यही नहीं, उनके प्रोडक्ट्स राष्ट्रपति भवन के गिफ्ट शॉप तक पहुंच चुके हैं। वहीं अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, ताइवान और सिंगापुर जैसे देशों में भी उनका सामान एक्सपोर्ट हो रहा है।

66
कचरे से रोजगार भी, दर्जनों लोगों को मिला काम
Image Credit : minusdegre.com

कचरे से रोजगार भी, दर्जनों लोगों को मिला काम

इस स्टार्टअप का असर सिर्फ पर्यावरण तक सीमित नहीं है। ये 30 से ज्यादा कबाड़ी और कचरा इकट्ठा करने वाले लोगों से जुड़ा हुआ है और एक दर्जन से ज्यादा लोगों को रोजगार भी दे रहा है। जो लोग पहले अनदेखे रह जाते थे, अब उनकी आय और पहचान दोनों बढ़ी है। विकास और राहुल का मानना है कि प्लास्टिक खुद में बुरा नहीं है, बल्कि उसे इस्तेमाल करने के बाद फेंक देना और उसकी वैल्यू ना समझना असली समस्या है। उनका मकसद है कि लोग कचरे को भी एक संसाधन के रूप में देखें और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
सफलता की कहानी
करियर समाचार
करियर टिप्स

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
JPSC सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा 2026 क्वेश्चन पेपर में गलतियों का अंबार! सिस्टम पर बड़े सवाल, खुद देखें प्रश्नपत्र
Recommended image2
MBOSE 10th Result 2026 Out: 1 क्लिक में देखें रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
Recommended image3
Oracle New CFO Salary: सैलरी इतनी कि उड़ जाएंगे होश, जानिए हिलेरी मैक्ससन की पढ़ाई
Recommended image4
How to Choose Engineering Branch: 2026 में सही इंजीनियरिंग ब्रांच कैसे चुनें? ये 5 ऑप्शन बनेंगे गेमचेंजर
Recommended image5
Success Story: कॉलेज खत्म होते ही शुरू किया ऐसा स्टार्टअप, अंजली सरदाना ने 1 साल में खड़ी कर दी 100 मिलियन डॉलर कंपनी
Related Stories
Recommended image1
Oracle New CFO Salary: सैलरी इतनी कि उड़ जाएंगे होश, जानिए हिलेरी मैक्ससन की पढ़ाई
Recommended image2
Success Story: कॉलेज खत्म होते ही शुरू किया ऐसा स्टार्टअप, अंजली सरदाना ने 1 साल में खड़ी कर दी 100 मिलियन डॉलर कंपनी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved