- Home
- Business
- Side Income Ideas: ₹500 से शुरू करें और घर बैठे महीने में 20,000 तक कमाएं, जानिए 5 धांसू तरीके
Side Income Ideas: ₹500 से शुरू करें और घर बैठे महीने में 20,000 तक कमाएं, जानिए 5 धांसू तरीके
Extra Income Ideas: आज के समय में सिर्फ एक इनकम से काम नहीं चलता। घर बैठे, मोबाइल या थोड़े से निवेश से एक्स्ट्रा पैसे कमाना आसान हो गया है। आप सिर्फ 500 रुपए लगाकर महीने का अच्छे-खासे एक्स्ट्रा पैसे कमा सकते हैं। यहां जानिए 5 सॉलिड तरीके...

ऑनलाइन वर्कशॉप और मिनी क्लासेस
अगर आपके पास कोई स्किल है, चाहे वो ड्राइंग, कूकिंग, बेसिक एक्सेल या कोई लैंग्वेज आता है, तो आप शॉर्ट ऑनलाइन वर्कशॉप या मिनी क्लासेस चला सकते हैं। आप जूम या गूगल मीट का इस्तेमाल कर सकते हैं और सोशल मीडिया या वॉट्सऐप पर अपने फ्रेंड्स और कम्युनिटी में अनाउंस कर सकते हैं। सिर्फ 500 रुपए से ऑनलाइन क्लास सेटअप कर सकते हैं। 5-10 स्टूडेंट्स के साथ भी महीने के 5-10 हजार रुपए तक कमाई की जा सकती है।
लोकल डिलीवरी और एरंड सर्विस
हर शहर में छोटे-छोटे काम और डिलीवरी की जरूरत होती है। जैसे डॉक्यूमेंट्स डिलीवर करना, ग्रॉसरी लेना या मेडिसिन देना। आप अपने इलाके में आसपास के ग्रुप्स में पोस्ट करके सिर्फ 500 रुपए से शुरुआत कर सकते हैं। सिर्फ मोबाइल और थोड़ी मेहनत की जरूरत है। सही अप्रोच से महीने के 15,000-20,000 तक की कमाई पॉसिबल है।
डिजिटल स्टिकर्स और स्माल डिजाइन बेचना
वॉट्सऐप स्टिकर्स, इंस्टाग्राम स्टोरी टेंपलेंट्स और बेसिक कैनवा डिजाइन आजकल काफी डिमांड में हैं। सिर्फ 500 रुपए में आप कैनवा प्रो (Canva Pro) का सब्सक्रिप्शन लेकर कुछ यूनिक टेंपलेंट्स बना सकते हैं। इन्हें Etsy, इंस्टाग्राम या टेलीग्राम ग्रुप्स में बेच सकते हैं। हर सेल पर कुछ सौ रुपए कमाई हो सकती है। ऑडियंस बढ़ने पर महीने की 20,000 रुपए तक की कमाई भी हो सकती है।
वॉइस मैसेजेस, शॉर्ट ऑडियो या नरेशन सर्विसेज
आजकल पॉडकास्ट और सोशल मीडिया रील्स के लिए शॉर्ट वॉइस क्लिप्स की डिमांड बढ़ रही है। सिर्फ 500 रुपए में बेसिक माइक या फोन से आप वॉयस ओवर या नरेशन सर्विसेज शुरू कर सकते हैं। Fiverr, Upwork या लोकल क्लाइंट्स के लिए काम करें। कुछ घंटे का काम करके भी अच्छी अर्निंग पॉसिबल है।
मिनी सब्सक्रिप्शन सर्विस
एक नया तरीका मंथली सब्सक्रिप्शन बॉक्स या न्यूजलेटर है। आप किसी निस टॉपस (Niche Topic) जैसे, स्टडी नोट्स, रेसिपी टिप्स, डेली कोट्स, लोकल डील्स या वीकली कंटेंट भेज सकते हैं। सिर्फ 500 रुपए में सेटअप करके 50-100 सब्सक्राइबर्स शुरू कर सकते हैं। हर सब्सक्राइबर से 50-100 रुपए महीने में आप जल्दी ही 10,000-20,000 रुपए तक भी पहुंच सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें बताए गए तरीके आपकी व्यक्तिगत परिस्थितियों और निवेश क्षमता के अनुसार अलग परिणाम दे सकते हैं। निवेश या साइड इनकम शुरू करने से पहले अपनी पूरी जानकारी लें और फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

