MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • PF का पैसा कब और कैसे निकालें? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती

PF का पैसा कब और कैसे निकालें? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती

PF Withdrawal Process: अगर आप अपने PF (Provident Fund) का पैसा निकालने की सोच रहे हैं, तो रुकिए। अक्सर लोग छोटी-मोटी जरूरतों के लिए पीएफ का पैसा निकाल लेते हैं और बाद में पछताते हैं। इस आर्टिकल में जानिए पीएफ का पैसा कब और कैसे बिना गलती किए निकालें?

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 22 2026, 06:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

PF के पैसे को लेकर ज्यादातर लोग क्या गलती करते हैं?

  • नौकरी बदलते ही पूरा पैसा निकाल लेना सबसे बड़ी गलती मानी जाती है। इससे आपकी पेंशन (EPS) की कंटिन्यूटी टूट जाती है।
  • फॉर्म 31, 19 और 10C के बीच लोग कंफ्यूज हो जाते हैं और गलत फॉर्म चुन लेते हैं, जो बाद में परेशानी का कारण बन जाती है।
  • टैक्स की जानकारी न होना भी एक बड़ी गलती मानी जाती है। अगर आपकी नौकरी को 5 साल नहीं हुए हैं और आप 50,000 रुपए से ज्यादा निकाल रहे हैं, तो भारी TDS कट सकता है।
25
Image Credit : Asianet News

PF निकालने के 2 तरीके

1. नौकरी के दौरान

अगर आप अभी जॉब कर रहे हैं और आपको पैसों की सख्त जरूरत है, तो आप एडवांस (Advance PF-Form 31) निकाल सकते हैं। खुद या परिवार की बीमारी के लिए, अपनी, भाई-बहन या बच्चों की शादी के लिए (7 साल की सर्विस जरूरी) पैसे निकाल सकता हैं। इसके अलावा घर या जमीन के लिए भी एडवांस विड्रॉल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए 5 साल की सर्विस जरूरी है। बच्चों की पढ़ाई के लिए भी आप पीएफ निकाल सकते हैं।

2. नौकरी छोड़ने के बाद

नौकरी छोड़ने के कम से कम 2 महीने (60 दिन) बाद आप पैसा निकाल (Final Settlement) सकते हैं। इसके लिए Form 19 और पेंशन के पैसे के लिए Form 10C भरना होता है।

Related Articles

Related image1
Withdrawal या Monthly Pension? EPFO के ये नियम हर कर्मचारी को पता होने चाहिए
Related image2
EPFO Missed Call Service: 10 सेकेंड्स में चेक करें PF बैलेंस और लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन
35
Image Credit : Asianet News

घर बैठे PF कैसे निकालें?

  • EPFO Unified Portal पर लॉगिन करें।
  • अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालें।
  • अपना आधार, PAN और बैंक अकाउंट लिंक और वैरिफाइड है या नहीं, चेक करें।
  • मेनू में जाकर 'Claim (Form-31, 19, 10C & 10D)' पर क्लिक करें।
  • अपने बैंक अकाउंट के आखिरी 4 डिजिट डालकर वेरिफाई करें।
  • आप पैसा क्यों निकाल रहे हैं (एडवांस या फाइनल), उसे चुनें।
  • आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे भरें और सबमिट कर दें।
  • चेकबुक या पासबुक की जो फोटो आप अपलोड करेंगे, वह एकदम साफ होनी चाहिए, वरना क्लेम रिजेक्ट हो जाएगा।
45
Image Credit : Asianet News

PF को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स क्या हैं?

  • EPFO 3.0 में पीएफ फंड निकासी सिस्टम अब पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाने पर काम किया जा रहा है।
  • अब UPI और ATM से भी पैसा निकाल सकेंगे, जिससे लंबी प्रक्रिया और एंप्लायर पर निर्भरता से छुटकारा मिलेगा।
  • ऑटो सेटलमेंट लिमिट ₹1 लाख से अब ₹5 लाख कर दी गई है, जिससे ज्यादातर क्लेम कुछ घंटों या सिर्फ 1 दिन में ही पूरा हो सकता है।
55
Image Credit : Asianet News

EPFO 3.0 कब से लागू होगा?

नए सिस्टम के तहत पीएफ का पैसा निकालना पहले से काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। अब न लंबा फॉर्म भरना पड़ेगा और ना ही बार-बार ऑफिस जाने की जरूरत होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बदलाव यानी नया नियम अगले महीने मई 2026 तक लागू हो सकता है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Fuel Price Hike: क्या पेट्रोल-डीजल 28 रुपए तक महंगा होगा? केंद्र सरकार ने दिया जवाब
Recommended image2
Glass Bangles Business Ideas: ₹10 की चूड़ी देगी ₹90 का मुनाफा! छप्परफाड़ कमाई वाले 5 ट्रेंडिंग बिजनेस आइडिया
Recommended image3
Trent Share: सस्ता हुआ Tata का मल्टीबैगर स्टॉक, एक्सपर्ट्स ने कहा- ₹1000 की तेजी पक्की!
Recommended image4
Jio Fin से ITC तक: बाजार की गिरावट में ये 5 सस्ते शेयर दे रहे ताबड़तोड़ रिटर्न! कीमत ₹450 से भी कम
Recommended image5
IREDA Share बना पैसा छापने वाली मशीन! 1 महीने में 27% रिटर्न, क्या अब भी है मौका? जानें एक्सपर्ट की सलाह
Related Stories
Recommended image1
Withdrawal या Monthly Pension? EPFO के ये नियम हर कर्मचारी को पता होने चाहिए
Recommended image2
EPFO Missed Call Service: 10 सेकेंड्स में चेक करें PF बैलेंस और लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved