Thu, 10 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • PHOTOS: अंबानी का एंटीलिया नहीं ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें वर्ल्ड के 10 सबसे कीमती बंगले

PHOTOS: अंबानी का एंटीलिया नहीं ये है दुनिया का सबसे महंगा घर, जानें वर्ल्ड के 10 सबसे कीमती बंगले

World Most Expensive House: अंबानी ने मुंबई में बेहद खूबसूरत कल्चरल सेंटर बनवाया है। इसकी भव्यता देखने लायक है। वैसे, अंबानी का एंटीलिया भी कम नहीं है। लेकिन अब भी ये दुनिया का सबसे महंगा घर नहीं है। जानते हैं विश्व के 10 सबसे महंगे घरों के बारे में।

3 Min read
Ganesh Mishra
Published : Apr 04 2023, 08:15 AM IST | Updated : Apr 04 2023, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Image Credit : Luxe digital

मुकेश अंबानी का निवास एंटीलिया दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। सभी मॉर्डन सुविधाओं से लैस 27 मंजिला ये घर 4 लाख स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। इसकी कीमत 2 अरब डॉलर (16, 400 करोड़ रुपए) है।

210
Image Credit : Luxe digital

ब्रिटेन की महारानी महारानी क्वीन एलिजाबेथ-II का शाही आवास बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) दुनिया का सबसे महंगा घर है। 775 कमरों वाले इस घर की कीमत 4.9 अरब डॉलर (40,180 करोड़ रुपए) है। हालांकि, इसमें सिर्फ राजघराने के लोग ही रह सकते हैं।

310
Image Credit : Luxe digital

फ्रांस का विला लिओपोल्डा (Villa Leopolda) दुनिया का तीसरा सबसे महंगा घर है। यह 80 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है। यहां 50 से ज्यादा माली हमेशा काम करते हैं। इसकी कीमत (6150 करोड़ रुपए) है।

410
Image Credit : Luxe digital

फ्रांस का (Villa Les Cèdres) दुनिया का पांचवा सबसे महंगा घर है। इसकी कीमत 3690 करोड़ रुपए है। 18 हजार स्कवेयर फुट में फैले इस घर में 30 घोड़ों के लिए अस्तबल भी है। इस घर में सभी मॉर्डन सुविधाएं मौजूद हैं।

510
Image Credit : Luxe digital

फ्रांस के कांस शहर में स्थित ये घर दुनिया का पांचवा सबसे महंगा घर है। इस घर में हिल साइड ग्राउंड पर 500 सीटों वाला एम्फीथिएटर भी मौजूद है। इसकी कीमत 3444 करोड़ रुपए है।

610
Image Credit : Luxe digital

द ओडियन टॉवर पेंटहाउस दुनिया का छठवां सबसे महंगा घर है। 38 हजार स्क्वेयर फीट में बने इस लग्जरी पेंटहाउस में डांस फ्लोर, लग्जरी बाथरूम, स्टॉफ बेडरूम्स और सभी मॉर्डन फैसलिटीज मौजूद हैं। इसकी कीमत 2706 करोड़ रुपए है।

710
Image Credit : Luxe digital

लंदन स्थित The Holme दुनिया का सातवां सबसे महंगा घर है। इसे 1818 में आर्किटेक्ट डेसिमस बर्टन ने डिजाइन किया था। करीब 205 साल पुराने इस घर की कीमत 2460 करोड़ रुपए है।

810
Image Credit : Luxe digital

न्यूयॉर्क स्थित Four Fairfield Pond दुनिया का आठवां सबसे महंगा घर है। ये अमेरिका के सबसे महंगे घरों में शामिल है। इस घर में 18 बाथरूम, 21 बेडरूम, बॉस्केटबॉल कोर्ट और 164 सीटों वाला थिएटर भी है। इसकी कीमत 2,050 करोड़ रुपए है।

910
Image Credit : Luxe digital

लंदन में स्थित 18-19 केंगिस्टन गार्डन्स दुनिया का नौवां सबसे महंगा घर है। इस घर में इनडोर स्विमिंग पूल, स्पा, स्टीम शॉवर, सॉना बाथ के अलावा 20 से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग मौजूद है। इसकी कीमत 1820 करोड़ रुपए है।

1010
Image Credit : Luxe digital

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्थित एलिसन हाउस दुनिया का 10वां सबसे महंगा घर है। ओरेकल कॉर्पोरेशन के मालिक लैरी एलिसन का ये घर लॉज शैली में डिजाइन किया गया है। यहां एक मानव निर्मित झील है। इस घर की कीमत 1640 करोड़ रुपए है।

ये भी देखें : 

NMACC: अंबानी की छोटी बहू ने स्काई ब्लू लहंगे में ढाया कहर, बला की खूबसूरत लगीं राधिका मर्चेंट

Ganesh Mishra
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved