MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Business
  • Money News
  • ब्रिटेन का सबसे अमीर भारतीय: ब्रिटिश रॉयल फैमिली से भी अधिक संपत्ति, लगातार 6 साल से अमीरों की लिस्ट में है नंबर 1

ब्रिटेन का सबसे अमीर भारतीय: ब्रिटिश रॉयल फैमिली से भी अधिक संपत्ति, लगातार 6 साल से अमीरों की लिस्ट में है नंबर 1

Britain Richest persons list: जो अंग्रेज कभी भारतीयों पर 200 साल तक राज किए उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि अपनी मेहनत के बल पर उनके ही देश में एक भारतीय सभी गोरों को पीछे छोड़कर सबसे अमीर बन जाएगा। यूके के अमीरों में सबसे टॉप पर गोपीचंद हिंदुजा हैं।

 

Dheerendra Gopal | Published : May 19 2024, 05:07 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

गोपीचंद हिंदुजा, हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन हैं। यूके की संडे टाइम्स ने रिच लिस्ट जारी की है। इसमें सबसे टॉप पर गोपीचंद हिंदुजा हैं।

यूके टाइम्स ने यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले 1,000 सबसे अमीर व्यक्तियों या परिवारों को उनकी कुल संपत्ति के आधार पर रैंक करता है। यह लगातार छठा वर्ष है जब हिंदुजा परिवार को ब्रिटेन में सबसे धनी लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं। हिंदुजा की संपत्ति 2024 में लगभग £2.196 बिलियन बढ़ गई और वर्तमान में £37.196 बिलियन है।

25
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

गोपीचंद हिंदुजा का जन्म 1940 में हुआ था। बिजनेस वर्ल्ड में वह अपनी सर्किल में जीपी के नाम से जाने जाते हैं। वह हिंदुजा समूह और हिंदुजा ऑटोमोटिव लिमिटेड यूके के अध्यक्ष हैं। यह ट्रक, लुब्रिकेंट्स, बैंकिंग और केबल टेलीविजन बिजनेस का इंटरनेशनल ग्रुप है।

35
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

हिंदुजा परिवार के व्यवसाय को उनके पिता परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने 1914 में शुरू किया था। परमानंद दीपचंद हिंदुजा, भारत के सिंध प्रांत के थे। हिंदुजा समूह के व्यवसाय को भारत के मध्य-पूर्व से एक मल्टीनेशनल कंपनी में बदलने का श्रेय गोपीचंद हिंदुजा को जाता है। गोपीचंद हिंदुजा 1959 में मुंबई में पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े थे। बीते साल ही वह ग्रुप के चेयरमैन बनें। इसके पहले उनके भाई श्रीचंद हिंदुजा चेयरमैन थे। लेकिन उनका पिछले साल निधन हो गया।

45
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

गोपीचंद हिंदुजा की उम्र 87 साल है। उन्होंने 1959 में बॉम्बे के जय हिंद कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय से कानून की मानद डॉक्टरेट की उपाधि और रिचमंड कॉलेज, लंदन से अर्थशास्त्र की मानद डॉक्टरेट की उपाधि भी प्राप्त की है।

55
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

गोपीचंद हिंदुजा चार भाई हैं। श्रीचंद हिंदुजा, गोपीचंद हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा और अशोक हिंदुजा। हालांकि, पारिवारिक व्यवसाय के इतने बड़े साम्राज्य का नियंत्रण दो भाईयों श्रीचंद और गोपीचंद के पास ही रहा है। लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर बिजनेस का स्वामित्व सभी चार भाइयों व उनके परिवारों के पास है।

यह भी पढ़ें:

यूपी-बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल-महाराष्ट्र तक...सोमवार को बंद रहेंगे बैंक

Dheerendra Gopal
About the Author
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं। अमर उजाला से शुरू करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर रहे। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव। एशियानेट में वर्तमान में EOD देखते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories