Wed, 09 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • अंबानी के पड़ोसी हैं ये 5 अरबपति, 'बिलियनेयर्स रो' के नाम से जानी जाती है मुंबई की ये सड़क

अंबानी के पड़ोसी हैं ये 5 अरबपति, 'बिलियनेयर्स रो' के नाम से जानी जाती है मुंबई की ये सड़क

रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी फिलहाल भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। मुंबई स्थित उनका घर 'एंटीलिया' भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी के पड़ोसी कौन-कौन हैं?

2 Min read
Ganesh Mishra
Published : Mar 15 2023, 12:27 PM IST | Updated : Mar 15 2023, 12:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Image Credit : Asianet News

अंबानी का घर एंटीलिया मुंबई में जहां स्थित है, उसे शहर का सबसे हाई-प्रोफाइल इलाका कहा जाता है। यहां कई बिजनेसमैन के अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों का भी घर है। 

28
Image Credit : google

एंटीलिया मुंबई के अल्टामाउंट रोड पर स्थित है, जिसे भारत में 'बिलियनियर्स रो' के नाम से भी जाना जाता है। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में दुनिया की हर एक सुविधा मौजूद है। 

38
Image Credit : google

अंबानी के पड़ोसियों की बात करें तो इनमें ओसवाल फैमिली के अलावा कई बिजनेसमैन हैं। 2020 में मोतीलाल ओसवाल ट्रस्ट ने '33 साउथ' बिल्डिंग के 13वें और 17वें फ्लोर पर डुप्लेक्स मकान खरीदे थे। ओसवाल फैमिली ने यह घर 1.48 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट रेट से खरीदा था। 

48
Image Credit : google

इनके अलावा यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर का घर भी यहीं पर है। 2013 में उन्होंने मुंबई अल्टामाउंट रोड पर 128 करोड़ रुपए में एक रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स खरीदा था। इस कॉम्प्लेक्स में कुल 6 अपार्टमेंट हैं। इसकी कुल कीमत 150 करोड़ से ज्यादा है। 

58
Image Credit : google

'टाटा संस' के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की फैमिली भी पिछले 5 साल से इसी इलाके में रह रही थी। कुछ साल पहले उन्होंने यहां एक टॉवर में 11वें और 12वें फ्लोर पर डुप्लेक्स खरीदा था, जिसकी कीमत 98 करोड़ रुपए है। 

68
Image Credit : google

इनके अलावा ड्रीम-11 के को-फाउंडर हर्ष जैन की पत्नी रचना जैन ने अल्टामाउंट रोड पर 72 करोड़ रुपए में एक डुप्लेक्स खरीदा है। इस तरह वो भी अंबानी की पड़ोसी हैं। 

78
Image Credit : google

जिंदल समूह की कंपनी JSW एनर्जी के सीईओ प्रशांत जैन ने भी पिछले साल इसी इलाके में 45 करोड़ रुपका का एक डुप्लेक्स खरीदा है।

88
Image Credit : google

बता दें कि 'एंटीलिया' करीब 4 लाख स्क्वेयर फीट में बना हुआ है। मुकेश अंबानी का घर 200 करोड़ डॉलर यानी करीब 11 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना है। यहां 600 लोगों का स्टॉफ 24 घंटे मौजूद रहता है। इसमें माली, बिजली मिस्त्री, सिक्योरिटी गार्ड, प्लंबर, ड्राइवर और कुक से लेकर सर्वेंट तक शामिल हैं।

ये भी देखें : 

एंटीलिया की 27वीं मंजिल पर ही क्यों रहता है अंबानी परिवार, खुद नीता ने बताई ये वजह : 11 PHOTOS

खूबसूरती में नीता अंबानी से कम नहीं हैं उनकी समधन, 8 PHOTO में देखें राधिका की मम्मी शैला मर्चेंट का Look

Ganesh Mishra
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
मुकेश अंबानी
नीता अंबानी
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved