बनारस से बैंगलोर जाने का प्लान? कई एयरलाइन्स दे रहीं हैं ट्रेन के सेकंड AC से भी कम किराए में हवाई टिकट! जानिए Akasa Air और IndiGo के शानदार ऑफर्स।
Varanasi to Bengaluru Cheapest Flight: अगर आप भी जल्द ही बनारस से बेंगलुरू जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कई एयरलाइन शानदार ऑफर दे रही हैं। इसके तहत बनारस से बेंगलुरू का टिकट ट्रेन के सेकेंड एसी किराए से भी कम में मिल रहा है। जानते हैं इन बेहतरीन ऑफर्स के बारे में।
3659 रुपए में अकासा एयर की दो उड़ानें
goibibo के मुताबिक, 11 जुलाई 2025 को बनारस से बेंगलुरू के लिए Akasa Air महज 3659 रुपए में इकोनॉमी क्लास का हवाई टिकट ऑफर कर रही है। पहली फ्लाइट शाम 6 बजकर 5 मिनट पर वाराणसी से टेकऑफ कर रात 8 बजकर 40 मिनट पर बेंगलुरू पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट रात 7 बजकर 55 मिनट पर बनारस से उड़ान भरेगी और रात 10.30 बजे बेंगलुरू एयरपोर्ट लैंड करेगी।
बनारस से बेंगलुरू के लिए 3699 रुपए में इंडिगो एयरलाइंस
इसके अलावा IndiGo एयरलाइंस भी बनारस से बेंगलुरू के लिए बेहद सस्ते में हवाई टिकट ऑफर कर रही है। 11 जुलाई को इंडिगो एयरलाइंस महज 3699 रुपए में टिकट दे रही है। इसकी पहली उड़ान दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर बनारस से टेकऑफ करेगी और 3 बजकर 10 मिनट पर बेंगलुरू एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट शाम 6 बजकर 45 मिनट पर बनारस से टेकऑफ कर रात 9 बजकर 15 मिनट पर बेंगलुरू लैंड करेगी।
3700 रुपए में बनारस से बेंगलुरू की फ्लाइट
13 जुलाई को अकासा एयर की बनारस से बेंगलुरू फ्लाइट महज 3700 रुपए में मिल रही है। पहली उड़ान सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर बनारस से टेकऑफ कर दोपहर 11 बजकर 25 मिनट पर बेंगलुरू पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट दोपहर में 2 बजकर 10 मिनट पर बनारस से उड़ान भर शामि 5 बजकर 5 मिनट पर बेंगलुरू पहुंचेगी।
प्लेन से ढाई घंटे में होगा बनारस से बेंगलुरू का सफर
अगर आप ट्रेन द्वारा बनारस से बेंगलुरू का सफर करते हैं तो गोमती नगर (लखनऊ) बेंगलुरू स्पेशल के फर्स्ट एसी में 6330 रुपए किराया लगेगा। वहीं, सेकेंड एसी में 3875 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा, बनारस-मैसूरू एक्सप्रेस के सेकेंड एसी का किराया 3370 रुपए है। अगर आप बनारस से बेंगलुरू का सफर टुकड़ों में भी करते हैं तो आपको किराया और समय दोनों ज्यादा लगेगा। प्लेन से आप ये सफर महज ढाई से तीन घंटे में पूरा कर लेंगे। वहीं, ट्रेन में आपको 45 से 50 घंटे का समय लगेगा।