जापान में जल्द ही UPI पेमेंट सुविधा शुरू होगी। इसके लिए NIPL और जापान की NTT DATA ने मंगलवार को MoU पर साइन किया। इससे जापान जाने वाले भारत के लोगों को पेमेंट करने में आसानी होगी।
UPI payments in Japan: आने वाले दिनों में अगर आप जापान जाते हैं तो पेमेंट के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। आप भारत की तरह UPI पेमेंट सुविधा का आनंद ले पाएंगे। जापान में यह सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। इसके लिए मंगलवार को NPCI (National Payments Corporation of India) की वैश्विक शाखा NIPL (NPCI International Payments Ltd) और जापान की NTT DATA ने समझौते पर साइन किया है।
समझौते के अनुसार UPI को NTT DATA द्वारा मैनेज किए जाने वाले व्यापारिक स्थानों पर स्वीकार किया जाएगा। यहां भारतीय यात्री अपने सामान्य UPI ऐप्स का उपयोग करके केवल QR कोड स्कैन करके भुगतान कर सकेंगे। NPCI ने कहा,
इस MoU ने एक रणनीतिक गठबंधन की नींव रखी है। यह भारतीय पर्यटकों के भुगतान अनुभव को बेहतर बनाने के लिए जापानी बाजार में UPI (Unified Payments Interface) स्वीकार किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
किन देशों में मिल रही UPI पेमेंट की सुविधा?
1. भूटान
2. फ्रांस
3. मॉरीशस
4. नेपाल
5. सिंगापुर
6. श्रीलंका
7. UAE
8. कतर
यह भी पढ़ें- PM Kisan 21st Installment: सिर्फ एक गलती और अटक जाएंगे ₹2000! तुरंत करें ये काम
UPI पेमेंट क्या है?
UPI का फुल फॉर्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस है। यह भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा विकसित एक रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम है। यह लोगों को अपने स्मार्टफोन के माध्यम से बैंक खातों के बीच तुरंत पैसे भेजने की सुविधा देती है। UPI पेमेंट, व्यक्ति-से-व्यक्ति भुगतान (P2P), बिल भुगतान, ऑनलाइन खरीदारी आदि सहित लेनदेन करने का एक सुविधाजनक, सुरक्षित और सहज तरीका है। भारत में बड़े मॉल से लेकर सब्जी की दुकान तक UPI पेमेंट स्वीकार किया जाता है।
यह भी पढ़ें- जॉब करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब बिना कारण निकाल सकेंगे पूरा पीएफ
