चंद घंटों में छाप दिए ₹16 LAKH करोड़, 3545 Stock बने रॉकेट
Stock Market Updates: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म होने का असर सोमवार 12 मई को शेयर बाजार पर दिखा। BSE सेंसेक्स 2975 और NSE निफ्टी 916 अंक उछलकर बंद हुआ। इस दौरान निवेशकों की दौलत एक झटके में 16 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
स्थिरता लौटने की उम्मीद से बल्लियों उछला शेयर बाजार
ऑपरेशन सिंदूर रुकने के बाद बाजार में स्थिरता लौटने की उम्मीद से सोमवार को शेयर बाजार बल्लियों उछला। बीएसई के स्मॉलकैप-मिडकैप इंडेक्स 4% तक उछल गए।
432.57 लाख करोड़ पहुंचा BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 12 मई को उछलकर 432.57 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार 9 मई को ये 416.40 लाख करोड़ पर था।
निवेशकों ने चंद घंटों में कूटे 16.17 लाख करोड़
इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 16.17 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। यानी चंद घंटों में निवेशकों की दौलत 16.17 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई।
इन 5 शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी
BSE सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा 7.91% की तेजी इन्फोसिस के शेयर में दिखी। इसके अलावा HCL Tech, Tata Steel, Eternal और टेक महिन्द्रा के शेयरों में 6.35% से लेकर 5.36% की तेजी रही।
Sensex के इन दो शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स के 2 शेयर गिरावट पर बंद हुए। इनमें IndusInd Bank का स्टॉक 3.57% गिरकर बंद हुआ। वहीं, Sun Pharma के शेयरों में 3.56% की गिरावट दर्ज की गई।
3545 शेयरों में दिखी तूफानी तेजी
सोमवार 12 मई को सेंसेक्स में कुल 4254 शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 3545 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 576 शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं 156 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।
110 शेयरों ने छुआ नया 52 वीक हाइएस्ट लेवल
12 मई को कारोबार के दौरान 110 शेयरों ने अपना नया 52 वीक हाइएस्ट लेवल छुआ। वहीं 48 शेयर ऐसे भी रहे, जिन्होंने नया 52 वीक लो लेवल टच किया।