Hudson River Mystery : न्यूयॉर्क की हडसन नदी में गुरुवार, 10 अप्रैल को हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में सीमेंस के CEO अगस्टिन एस्कोबार (Agustin Escobar), उनकी वाइफ मर्से कैम्परुबी मोंटाल, तीनों बच्चे और हेलीकॉप्टर के पायलट की जान चली गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही बाद बाद हवा में टूट गया और नदी में जा गिरा। अगस्टिन और उनका परिवार बार्सिलोना, स्पेन से न्यूयॉर्क (New York) छुट्टियां मनाने आए थे। जिस हडसन नदी (Hudson River) में यह हादसा हुआ है, उसे लेकर कई अनसुने फैक्ट्स हैं। यह दिन में नदी और रात में समंदर बन जाती है। आइए जानते हैं कैसे...
अगस्टिन एस्कोबार कौन थे
एस्कोबार 27 साल से सीमेंस (Siemens) से जुड़े थे। 1998 में स्पेन में पावर ऑटोमेशन सिस्टम्स के सेल्स और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट हेड के तौर पर उनकी शुरुआत हुई थी। 2022 में सीमेंस स्पेन के प्रेसीडेंट और CEO बने। इसके अलावा सीमेंस मोबिलिटी साउथवेस्ट यूरोप के भी सीईओ थे। उनकी मौत ने पूरी दुनिया को हैरानी में डाल दिया है।
Hudson River : दिन में नदी, रात में समंदर
हडसन नदी अमेरिका की फेमस नदी है। यह दिन में दो रूप लेती है। दिन में एक शांत मीठे पानी की नदी जैसी बहती है, लेकिन रात होते-होते इसका व्यवहार एक समुद्र की तरह बदल जाता है। दरअसल, हडसन नदी न्यूयॉर्क से होते हुए अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) में मिलती है। यह कोई आम नदी नहीं है। यह एक Tidal Estuary है। मतलब यह ऐसी नदी जिसमें समुद्र का पानी ज्वार (Tides) के जरिए अंदर तक आता है। इस नदी में दिन के समय पानी का बहाव उत्तर (North) की तरफ यानी नदी की दिशा में होता है। रात के समय ज्वार आने पर समुद्र का खारा पानी वापस नदी में घुसता है, जिससे ये उल्टी दिशा में बहने लगती है जैसे समंदर।
Tidal Estuary क्या होता है
Tidal Estuary वो जगह होती है जहां नदी और समुद्र मिलते हैं और वहां पानी का लेवल ज्वार की वजह से ऊपर-नीचे होता रहता है। हडसन नदी में ये ज्वार करीब 240 किलोमीटर दूर तक असर डालता है यानी NYC से Albany तक। यही कारण है कि नदी को 'A River that Flows Both Ways' कहते हैं।
हडसन नदी को लेकर साइंटिस्ट भी हैरान
हडसन नदी की Tidal Activity इतनी जोरदार है कि इससे आस-पास की इकोलॉजी और नावों का नेविगेशन तक प्रभावित होता है। यहां पर रहने वाले जीव जैसे Sturgeon, Striped Bass, और Blue crabs एक साथ मीठे और खारे पानी में सर्वाइव करना सीख जाते हैं।
Hudson नदी के ये फैक्ट्स भी दिलचस्प
- यह नदी चारों मौसम में अलग रूप दिखाती है। गर्मी में Cruise Rides, सर्दियों में Ice Chunks
- 1609 में Henry Hudson ने इसे खोजा था और आज इसका नाम उन्हीं के नाम पर है।
- यह अमेरिका की सबसे ज्यादा Documented, Studied और Photographed नदियों में से एक है।