- Home
- Business
- Money News
- रतन टाटा का घर अंदर से दिखता है ऐसा, देखें 13,500 वर्ग फीट में फैले बंगले की Inside Photos
रतन टाटा का घर अंदर से दिखता है ऐसा, देखें 13,500 वर्ग फीट में फैले बंगले की Inside Photos
Ratan Tata House photos: टाटा ग्रुप के एक्स चेयरमैन रतन टाटा जाने-माने उद्योगपति हैं। टाटा को लोग उनकी सादगी के लिए जानते हैं। रतन टाटा वैसे तो खुद भी सिम्पलीसिटी पसंद करते हैं, लेकिन उनका घर बेहद आलीशान है। देखते हैं टाटा के घर की inside photos.
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

रतन टाटा मुंबई के कोलाबा में बने एक लग्जरी घर में रहते हैं। टाटा का यह बंगला 13,500 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है।
रतन टाटा के इस बंगले की कीमत 150 करोड़ रुपए से ज्यादा है। इस घर में जिम, मीडिया रूम, स्विमिंग पूल, सन डेक, प्ले रूम बार और लॉन्ज समेत सभी मॉर्डन फैसेलिटी मौजूद हैं।
रतन टाटा के इस घर में 3 फ्लोर हैं, जिन्हें 7 लेवल पर डिवाइड किया गया है। हर एक फ्लोर में दो हिस्से हैं।
पहली मंजिल में एक बड़ा सन डेक है। इस फ्लोर पर दो बेडरूम और एक स्टडी रूम है। सन डेक में एक बार है, जहां आराम से 50-60 लोग बैठ सकते हैं।
सेकेंड फ्लोर में 3 बेडरूम के अलावा एक लिविंग रूम और लाइब्रेरी भी है। टाटा का बंगला सफेद रंग में चमचमाता है। बाहर से भी यह बहुत सुंदर दिखता है।
तीसरे फ्लोर पर मीडिया रूम, जिम और एक बेडरूम है। इस मंजिल के दूसरे पार्ट में एक स्विमिंग पूल, लाउंज और एक सन डेक है।
रतन टाटा के इस सी-फेसिंग बंगले के बेसमेंट में सर्वेंट क्वॉर्टर भी हैं। इसके अलावा यहां 10-12 कारें बड़े आराम से पार्क की जा सकती हैं।
रतन टाटा के घर का पूजा कक्ष। रतन टाटा के घर में नेचरल लाइट आता है। साथ ही इस बंगले से समंदर का खूबसूरत नजारा भी दिखता है।
बता दें कि रतन टाटा कारों के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में कई लग्जरी और विंटेज कारें शामिल हैं। इनमें मासेराती क्वाट्रोपोर्टे, मसर्डीज बेंज एस क्लास जैसी गाड़ियां हैं।
ये भी देखें :
अधूरा रह गया 85 साल के रतन टाटा का प्यार, करना चाहते थे शादी पर 1 वाकये ने हमेशा के लिए कर दिया दूर