Fri, 11 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • 9 Photo में देखें अंदर से कितनी लग्जरी है रैपिड रेल, वंदे भारत से भी तेज होगी रफ्तार

9 Photo में देखें अंदर से कितनी लग्जरी है रैपिड रेल, वंदे भारत से भी तेज होगी रफ्तार

Rapid Rail: विदेशों की तरह ही भारत में भी जल्द रैपिड ट्रेन शुरू होने वाली है। वंदे भारत के बाद एक और लग्जरी ट्रेन अब पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है। ये ट्रेन फिलहाल दिल्ली से मेरठ के बीच चलेगी। 

2 Min read
Ganesh Mishra
Published : May 03 2023, 06:10 PM IST | Updated : May 03 2023, 06:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Image Credit : Alstom

शुरुआत में रैपिड ट्रेन गाजियाबाद के पास साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी के ट्रैक पर चलेगी। धीरे-धीरे इसे और बढ़ाया जाएगा। 2025 तक रैपिड रेल पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएंगी।

29
Image Credit : twitter

बता दें कि रैपिड रेल का ट्रायल रन फरवरी, 2023 में किया गया था। रैपिड रेल के ट्रैक की जांच के लिए रेलवे सेफ्टी कमिश्नर को चिट्टठी लिखी गई है। परमिशन मिलते ही जल्द ये ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी।

39
Image Credit : google

भारत में रैपिड रेल 180 KM/H की स्पीड से चलेगी। इसके साथ ही ये भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन बन जाएगी। फिलहाल 17 किमी के ट्रैक के लिए 13 रैपिड ट्रेन शुरू की जाएंगी।

49
Image Credit : twitter

रैपिड ट्रेन का लुक बुलेट ट्रेन के जैसा है। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के तहत बन रहे इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किमी है। इसमें 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में, जबकि 68 किमी यूपी में होगा।

59
Image Credit : instagram

रैपिड ट्रेन चलने के बाद दिल्ली से मेरठ के बीच करीब 90 किमी की दूरी महज 50 मिनट में पूरी हो सकेगी।

69
Image Credit : Alstom

बता दें कि रैपिड रेल के कोच बॉक्बार्डियर के गुजरात स्थित सावली प्लांट में बनाए गए हैं। इसमें 40 ट्रेन सेट यानी 240 कोच 'मेक इन इंडिया' कैम्पेन के तहत बनाए गए हैं।

79
Image Credit : Alstom

रैपिड रेल के कोच में बैठने के लिए दोनों तरफ 2-2 की सीटें लगाई गई हैं। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर इसमें खड़े होकर भी यात्रा की जा सकेगी।

89
Image Credit : IANS

रैपिड रेल में ऑटोमेटिक दरवाजों के साथ ही दरवाजों को खोलने के लिए पुश बटन भी लगाए गए हैं। इसमें मेट्रो की तुलना में ज्यादा आरामदायक सीटें होंगी।

99
Image Credit : twitter

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर में कई स्टेशन बनेंगे। इनमें जंगपुरा, सराय काले खां, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ, मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम प्रमुख हैं। 

ये भी देखें : 

पहली बार पता चली 'वंदे भारत' ट्रेन की एवरेज स्पीड, जानें देश की सबसे तेज और सबसे धीम वंदे भारत एक्सप्रेस कौन?

About the Author

Ganesh Mishra
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved