सार
एक पेनी स्टॉक ने पांच साल में झमाझम रिटर्न दिया है। 11 पैसे के शेयर ने निवेशकों की किस्मत ही बदल दिया है। इस स्टॉक ने 20000% का जोरदार मुनाफा कराया है।
Penny Stock : शेयर बाजार (Share Market) में एक भी मल्टीबैगर स्टॉक (MultibaggerStock) आपको मालामाल बना सकता है। इनका जलवा कुछ ही सालों में नजर आने लगता है। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक पल्सर इंटरनेशनल लिमिटेड (Pulsar International Ltd) का है। 5 साल पहले सिर्फ 11 पैसे का यह शेयर 23 रुपए के पार भी जा चुका है। हालांकि, शुक्रवार 7 फरवरी को इसमें जोरदार गिरावट आई और 9.96% लुढ़कर शेयर 18.71 रुपए पर बंद हुआ। आइए जानते हैं इस शेयर के अब तक के रिटर्न के बारें में...
पेनी स्टॉक का बंपर रिटर्न
पल्सर इंटरनेशनल शेयर (Pulsar International Share Price) में बुधवार को ही बड़ा उछाल आया था। तब शेयर 9% से ज्यादा तेजी दिखाते हुए 23 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था, जो इसका नया 52 वीक हाई लेवल रहा। हालांकि, शुक्रवार को इसमें इतनी ही गिरावट आई। इस स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 6.82 रुपए है। कंपनी का मार्केट कैप 63 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
11 पैसे का शेयर बना पारस पत्थर
पल्सर इंटरनेशनल अपने निवेशकों के लिए पारस पत्थर से कम नहीं है। पिछले पांच सालों में इसका रिटर्न 20000% से ज्यादा रहा है। 2 मार्च, 2020 को इस शेयर की कीमत 11 पैसे थी, जो 5 फरवरी को 23 रुपए के लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, अभी इसमें गिरावट है। पिछले चार साल में शेयर 16000% से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। 4 फरवरी, 2021 को इस पेनी स्टॉक की कीमत 14 पैसे था।
रिस्क का रिवॉर्ड! ₹2 का शेयर 600 पार, पैसा बनाया बेशुमार
पल्सर इंटरनेशनल का 1 साल का परफॉर्मेंस
पल्सर इंटरनेशनल के शेयरों के एक साल के परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो एक साल में 160% से ज्यादा का मुनाफा मिला है। 5 फरवरी, 2024 को शेयर 8.79 रुपए पर था। पिछले छह महीनों में शेयर 75% से ज्यादा बढ़ चुका है। 5 अगस्त, 2024 को शेयर का भाव 13.24 रुपए था।
एक महीने में जबरदस्त उतार-चढ़ाव
पिछले पांच दिनों में शेयर में जितनी तेजी से ग्रोथ आई है, उतनी ही तेजी से गिरावट भी देखने को मिली है। बुधवार तक, पांच दिन में शेयर से निवेशकों को 65% का रिटर्न मिला लेकिन उसके बाद शुक्रवार को शेयर धराशाई हो गया। 30 जनवरी, 2025 को ये 13.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। 5 फरवरी को 23 रुपए पर पहुंच गया। एक महीने में इसका रिटर्न 50% से अधिक रहा लेकिन 7 फरवरी को इसमें जबरदस्त गिरावट देखने को मिली।
नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें
80 पैसे वाला शेयर ₹84 के पार! यूं ही नहीं कहते मल्टीबैगर का बादशाह
सस्ता है पर अच्छा है! 2 रुपए के शेयर ने 50 हजार को बनाया 1 करोड़