• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • New vs Old Tax Regime: क्या आपने भी चुना है नया टैक्स रिजीम, जानें किन चीजों का नहीं मिलेगा फायदा

New vs Old Tax Regime: क्या आपने भी चुना है नया टैक्स रिजीम, जानें किन चीजों का नहीं मिलेगा फायदा

Tax Regime: बजट 2023 में वित्त मंत्रालय ने टैक्स व्यवस्था में बदलाव किया है। अब इनकम टैक्स भरने के लिए दो ऑप्शन मौजूद हैं। इन्हें ओल्ड टैक्स रिजीम और न्यू टैक्स रिजीम कहते हैं। आप चाहें तो अपनी सुविधा के मुताबिक दोनों में से कोई एक चुन सकते हैं।

Ganesh Mishra | Published : Apr 20 2023, 03:28 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : Getty

हालांकि, साफतौर पर ये नहीं कहा जा सकता कि किस टैक्सपेयर के लिए कौन-सा टैक्स रिजीम ज्यादा बेहतर होगा। ये टैक्‍सपेयर की इनकम, इन्वेस्टमेंट हैबिट और खर्चों पर निर्भर करता है। हो सकता है किसी टैक्‍सपेयर को न्यू टैक्स रिजीम ज्यादा फायदेमंद हो, या फिर किसी के लिए पुरानी ही ज्यादा बेहतर हो।

27
Asianet Image
Image Credit : Getty

इस फाइनेंशियल ईयर में न्यू टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन की भी शुरुआत की गई है। इसमें 7 लाख रुपए तक की इनकम तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए करदाताओं को स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा देने का विकल्प दिया है।

37
Asianet Image
Image Credit : Getty

अगर किसी की सैलरी 7.5 लाख रुपए है और उसने न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) का ऑप्शन चुना है तो उसे 50 हजार के स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा भी मिलेगा।

47
Asianet Image
Image Credit : Getty

अब उसकी नेट टैक्सबेल इनकम घटकर 7 लाख रुपए रह जाएगी। यानी 7 लाख तक की इनकम पर उसे कोई टैक्स नहीं देना होगा। लेकिन अगर आपकी इनकम इससे उपर जाती है और आपने न्यू टैक्स रिजीम ले रखा है तो फिर आपको टैक्स भरना होगा।

57
Asianet Image
Image Credit : Getty

ओल्ड टैक्स रिजीम में अगर आपने होम लोन ले रखा है तो उसके ब्याज पर भी छूट मिल जाएगी। वहीं न्यू टैक्स रिजीम में होम लोन के ब्याज पर छूट क्लेम करने का फायदा आपको नहीं मिलेगा।

67
Asianet Image
Image Credit : Getty

अगर आपने ओल्ड टैक्स रिजीम चुना है और किराए के मकान में रहते हैं तो इसके लिए HRA (House Rent Allowance) क्लेम कर सकते हैं। न्यू टैक्स रिजीम में ये फायदा नहीं मिलेगा।

77
Asianet Image
Image Credit : Getty

ओल्ड टैक्स रिजीम में इनमक टैक्स के सेक्शन 80सी, 80डी, 80सीसीडी के तहत कई तरह की छूट का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन नई टैक्स रिजीम में आपको 7 लाख की इनकम के बाद इनके तहत छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

ये भी देखें : 

Tax Regime: 10 लाख तक की इनकम पर भी नहीं देना होगा कोई टैक्स, समझें पूरा गणित

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा, 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद है। उन्हें राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का 16 साल का अनुभव है। Read More...
इनकम टैक्स
 
Recommended Stories
Top Stories