पौने 3 घंटे में मुंबई से कोलकाता! नहीं मिलेगी इससे सस्ती Flight
Mumbai to Kolkata Cheapest Flight: अगर आप भी जल्द मुंबई से कोलकाता का सफर करना चाहते हैं तो कई एयरलाइंस बेहद शानदार ऑफर दे रही हैं। इसके तहत ट्रेन के फर्स्ट AC के किराए से भी कम पैसों में आप प्लेन का मजा उठा सकते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
मुंबई से कोलकाता की फ्लाइट सिर्फ 4158 रुपए में
goibibo के मुताबिक, मुंबई से कोलकाता के लिए 1 से 3 जुलाई के बीच Akasa Air इकोनॉमी क्लास का टिकट महज 4158 रुपए में ऑफर कर रही है।
1 जुलाई को कितने बजे है Akasa Air की ये उड़ान
Akasa Air की ये उड़ान 1 जुलाई को शाम 5.45 पर मुंबई से टेकऑफ करेगी और रात 8.25 पर कोलकाता एयरपोर्ट लैंड करेगी।
मुंबई से कोलकाता के लिए अकासा एयर की एक Flight दोपहर में भी
Akasa Air की एक और उड़ान 1 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर मुंबई से टेकऑफ कर शाम 4 बजकर 25 मिनट पर कोलकाता पहुंचेगी। इसका किराया भी 4309 रुपए है।
1 जुलाई को अकासा एयर की एक उड़ान रात में भी
इसके अलावा 1 जुलाई को ही Akasa Air की एक अन्य उड़ान रात 12.35 पर मुंबई से उड़ान भर देर रात 3.20 पर कोलकाता पहुंचेगी। इसका इकोनॉमी क्लास का किराया 4309 रुपए है।
मुंबई से कोलकाता के लिए कब है IndiGo एयरलाइंस की उड़ान
वहीं, IndiGo एयरलाइंस की उड़ान 1 जुलाई को दोपहर 12.50 पर मुंबई से टेकऑफ कर शाम 3 बजकर 35 मिनट पर कोलकाता लैंड करेगी। इसका किराया 4599 रुपए है।
दुरंतो एक्सप्रेस में फर्स्ट AC का किराया 6625 रुपए
अगर आप ट्रेन द्वारा मुंबई से कोलकाता की यात्रा करते हैं तो हावड़ा दुरंतो के फर्स्ट AC का किराया 6625 रुपए है। वहीं, सेकेंड एसी में 5270 रुपए खर्च होंगे।
हावड़ा मेल के फर्स्ट AC में लगेंगे 5005 रुपए
इसके अलावा हावड़ा मेल के फर्स्ट एसी का किराया 5005 रुपए जबकि सेकेंड एसी का 3000 रुपए है। LTT-शालीमार एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में 5200 रुपए जबकि कोलकाता मेल में 5260 रुपए लगेंगे।
ट्रेन से खर्च होंगे 28 से 37 घंटे, प्लेन में सिर्फ पौने 3 घंटे
ट्रेन द्वारा मुंबई से कोलकाता का सफर पूरा करने में 28 से 37 घंटे का समय लगेगा। वहीं, फ्लाइट से आप इसे सिर्फ पौने 3 घंटे में पूरा कर लेंगे।