₹80/दिन से ₹10 लाख का फंड बनाएं, जानें LIC की क्या है यह धांसू स्कीम
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए कई लाभकारी पॉलिसी प्रदान करता है। ऐसी ही एक ख़ास पॉलिसी है LIC जीवन आनंद पॉलिसी। इसमें रोज़ाना ₹100 से भी कम की बचत करके ₹10 लाख तक का फंड बनाया जा सकता है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने ग्राहकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए कई लाभकारी पॉलिसी प्रदान करता है। LIC जीवन आनंद पॉलिसी में रोज़ाना ₹100 से भी कम की बचत करके ₹10 लाख तक का फंड बनाया जा सकता है। सुरक्षित निवेश के लिए यह पॉलिसी एक बेहतरीन विकल्प है।
इस पॉलिसी में निवेश शुरू करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। रोज़ाना ₹80 की बचत करके आप इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं।
वार्षिक प्रीमियम ₹27,000 है। यानी, मासिक प्रीमियम ₹2,300। रोज़ाना के हिसाब से देखें तो लगभग ₹80. 21 साल में कुल निवेश लगभग ₹5.60 लाख। मैच्योरिटी पर ₹10 लाख मिलेंगे।
इस पॉलिसी में, निवेशक लाभ के साथ बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। इसमें ₹5 लाख का बीमा और ₹8.60 लाख का रिवीजनल बोनस शामिल है। इस योजना में 15 साल निवेश करने पर दोगुना बोनस मिलता है।
दुर्घटना मृत्यु बीमा, विकलांगता और गंभीर बीमारी के लिए सुरक्षा पॉलिसी के अन्य लाभ हैं। इसके अलावा, पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर, नामांकित व्यक्ति को बीमा राशि का 125% दिया जाएगा।
LIC जीवन आनंद पॉलिसी मैच्योरिटी पर एक बड़ा फंड प्रदान करने के साथ-साथ आपको और आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान करती है। कम निवेश में बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो यह योजना आपके लिए बेहतरीन है।