सार

knight frank wealth report 2025: भारत में सुपररिच की संख्या 2024 में 85,698 हो गई है, जो दुनिया के कुल अमीरों का 3.7% है। 2028 तक यह संख्या 93,753 तक पहुंचने का अनुमान है। पूरी दुनिया में अमेरिका सबसे ज्यादा धनी लोगों वाला देश है।

Richest People List: दुनिया का सबसे अमीर देश अमेरिका है, जहां 9 लाख से ज्यादा सुपररिच लोग रहते हैं। पूरी दुनिया में 38.7 प्रतिशत अमीरों की हिस्सेदारी रखता है। वहीं, इस मामले में भारत चौथे नंबर पर है। साल 2024 के आखिर तक भारत में 85,698 हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स थे, जोकि पूरी दुनिया का 3.7 प्रतिशत है।

नाइट फ्रैंक की 'द वेल्थ रिपोर्ट 2025' के मुताबिक, 2023 में भारत में अमीरों की संख्या 80,686 थी, जो 2024 तक बढ़कर 85,698 पहुंच गई। यानी एक साल में भारत में 5009 सुपररिच बढ़ गए। सालाना आधार पर देखें तो इसमें 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

2028 तक भारत में कितनी होगी अमीरों की संख्या

नाइट फ्रैंक की 'द वेल्थ रिपोर्ट 2025' के अनुसार, भारत में जिस तरह से अमीरों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उसे देखकर अनुमान है कि 2028 तक यहां सुपररिच लोगों की संख्या बढ़क 93,753 तक पहुंच जाएगी।

दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर इन 10 देशों में

देशअमीरों की संख्यापूरी दुनिया में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी
अमेरिका9,05,41338.7 प्रतिशत
चीन4,71,63420.1 प्रतिशत
जापान1,22,1195.2 प्रतिशत
भारत85,6983.7 प्रतिशत
जर्मनी69,7983.0 प्रतिशत
कनाडा64,9882.8 प्रतिशत
यूनाइटेड किंगडम55,6672.4 प्रतिशत
फ्रांस51,2542.2 प्रतिशत
ऑस्ट्रेलिया42,7891.8 प्रतिशत
हांगकांग42,7151.8 प्रतिशत

भारत में अरबपतियों की संख्या 165 से बढ़कर 191 पहुंची

रिपोर्ट के अनुसार 2024 में भारत में अरबपतियों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 12% का इजाफा हुआ है। 2024 में भारत में 191 अरबपति हैं, जबकि 2023 में ये आंकड़ा 165 था। वहीं, भारतीय अरबपतियों की कुल नेटवर्थ करीब 82.6 लाख करोड़ रुपए है। पूरी दुनिया में अरबपतियों की कुल संपत्ति के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। पहले पर 5.7 ट्रिलियन डॉलर की दौलत के साथ अमेरिका, जबकि दूसरे पर 1.34 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चीन का नंबर है।