भारत और पाकिस्तान की आजादी के 78 साल बाद, दोनों देशों की आर्थिक स्थिति में ज़मीन-आसमान का अंतर है। जानिए दोनों देशों के इनकम टैक्स रेट में कितना बड़ा फर्क है और कितनी कमाई पर कितना टैक्स देना पड़ता है?
Ind vs Pakistan Income Tax Rate: आज से 78 साल पहले एक साथ आजाद हुए भारत-पाकिस्तान में अब धरती आसमान का फर्क है। एक तरफ भारत जहां दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी और सैन्य ताकत में भी चौथा सबसे ताकतवर देश बन चुका है, वहीं पाकिस्तान दुनियाभर के तमाम मुल्कों से कर्ज लेकर अपना गुजारा कर रहा है। दोनों देशों के लोगों की इनकम और उस पर लगने वाले टैक्स में भी बहुत बड़ा फर्क है। मसलन, पाकिस्तान में 50,000 रुपए महीना से थोड़ा भी ज्यादा कमाने वाले को इनकम टैक्स भरना पड़ता है।
पाकिस्तान में नौकरीपेशा और बिजनेसमैन के लिए अलग-अलग टैक्स रूल्स और स्लैब हैं। वहां सरकार ने हाल ही में अपना बजट पेश किया, जिसमें उसने टैक्स रेट में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा। पाकिस्तान सरकार ने वेतनभोगी लोगों के लिए अपनी टैक्स पॉलिसी में कुछ अहम बातें रखी हैं, जिससे लोअर इनकम ग्रुप के लोगों को 80% तक की टैक्स छूट मिलेगी। इसके उलट, हायर इनकम ग्रुप वाले लोगों को टैक्स में छूट 3% तक सीमित रहेगी।
पाकिस्तान में क्या हैं इनकम टैक्स रेट?
- पाकिस्तान में 50,000 रुपए महीना यानी 6 लाख रुपए सालाना तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
- 50001 से 100000 रुपए महीना यानी 6 से 12 लाख रुपए सालाना तक की इनकम पर 50,000 रुपये से ज्यादा राशि का 1% टैक्स लगता है।
- 1,00,001 से 1,83,333 रुपए महीना यानी 12,00000 से 21,99,990 रुपए तक 500 रुपये + 100,000 रुपये से ज्यादा राशि का 11 प्रतिशत टैक्स भरना होगा।
- इसी तरह 1,83,334 से 266,667 रुपए महीना यानी 22,00,000 से 32,00,000 रुपए की सालाना इनकम वालों को 9,677 रुपये + 183,333 रुपये से अधिक राशि का 23 प्रतिशत टैक्स भरना होगा।
- 2,66,668 से 3,41,667 रुपए महीना यानी 32,00,000 से 41,00,000 रुपए सालाना इनकम वालों को 28,833 रुपये + 2,66,667 रुपये से अधिक राशि का 30 प्रतिशत टैक्स भरना होगा।
- 3,41,668 हर महीने यानी 41,00,000 लाख रुपए सालाना या इससे ज्यादा कमाने वालों को 51,333 रुपये + 341,667 रुपये से अधिक राशि का 35 प्रतिशत टैक्स चुकाना होगा।
भारत में क्या है इनकम टैक्स रेट
- वहीं, भारत में न्यू टैक्स रिजीम के तहत नौकरीपेशा लोगों को हर महीने 1 लाख रुपए यानी सालाना 12 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होता। इसमें 75000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलाकर 12.75 लाख रुपए सालाना की इनकम टैक्स फ्री हो जाती है।
- 1200001 से 16,00000 रुपए तक की सालाना इनकम वालों को 15% टैक्स देना होता है।
- 16,00,001 से 20,00,000 रुपए तक की सालाना इनकम वालों को 20% की दर से टैक्स देना होता है।
- 20,00,001 से 24,00,000 रुपए तक की सलााना इनकम वालों को 25% टैक्स भरना पड़ता है।
- वहीं, 24,00,001 और उससे अधिक इनकम वालों को 30% टैक्स देना पड़ता है।
भारत में ओल्ड रिजीम में कितना इनकम टैक्स
- भारत में ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत टैक्स भरने वालों को 2.5 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
- 2,50,001 से 5,00,000 रुपए सालाना इनकम वालों को 5% टैक्स देना होता है।
- 5,00,001 से 10,00,000 रुपए सालाना इनकम वालों को 20% टैक्स भरना होता है।
- वहीं, 10,00,001 और उससे अधिक इनकम वालों को 30% टैक्स चुकाना होता है।