Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • पाकिस्तान से इंपोर्ट पर फुल स्टॉप, जानें भारत के एक्शन से दुश्मन को कितना नुकसान

पाकिस्तान से इंपोर्ट पर फुल स्टॉप, जानें भारत के एक्शन से दुश्मन को कितना नुकसान

India Bans Import from Pakistan: पहलगाम अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एक और बड़ा एक्शन लिया है। पाक से से आने वाले सभी सामानों के आयात (Import) पर रोक लगा दिया गया है। शनिवार, 3 मई को सरकार ने नोटिफिकेशन कर जानकारी दी है। जानिए कितना असर होगा? 

Satyam Bhardwaj | Updated : May 03 2025, 01:41 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
पाकिस्तान से आयात पर रोक
Image Credit : Getty

पाकिस्तान से आयात पर रोक

पहलगाम अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एक और बड़ा एक्शन लिया है। पाक से से आने वाले सभी सामानों के आयात (Import) पर रोक लगा दिया गया है। शनिवार, 3 मई को सरकार ने नोटिफिकेशन कर जानकारी दी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry of Commerce and Industry) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति को देखते हुए लिया गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अब पाकिस्तान में बना कोई भी सामान जब तक नया आदेश न आए, भारत नहीं आएगा।

25
DGFT ने क्या कहा
Image Credit : freepik

DGFT ने क्या कहा

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इस फैसले को तुरंत लागू कर दिया है। उनका कहना है कि चाहे पाकिस्तान से सामान सीधे आ रहा हो, ट्रांजिट में आ रहा हो या किसी और देश के जरिए हर तरह का आयात बैन रहेगा।

Related Articles

Pakistan: अपने ही खोद रहे जड़ें! दुश्मन को हर साल कैसे लग रही 3.4 खरब रुपए की चपत
Pakistan: अपने ही खोद रहे जड़ें! दुश्मन को हर साल कैसे लग रही 3.4 खरब रुपए की चपत
दूध से चावल तक...पाकिस्तान में इन 15 सामानों का रेट सुन होश उड़ जाएंगे
दूध से चावल तक...पाकिस्तान में इन 15 सामानों का रेट सुन होश उड़ जाएंगे
35
पहले से था 200% टैक्स, अब सीधा बैन
Image Credit : Social Media

पहले से था 200% टैक्स, अब सीधा बैन

2019 के पुलवामा अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात पर 200% टैक्स लगाया था, जिससे लगभग सारा कारोबार पहले ही बंद हो चुका था। अब रही-सही कसर भी खत्म हो गई है।

45
पाकिस्तान को कितना नुकसान होगा
Image Credit : Getty

पाकिस्तान को कितना नुकसान होगा

अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के बीच पाकिस्तान से भारत सिर्फ 0.42 मिलियन डॉलर का आयात हुआ है। इसमें अंजीर 78,000 डॉलर, तुलसी और रोजमेरी की जड़ी-बूटियां 18,856 डॉलर शामिल हैं। इसके साथ ही हिमालयन पिंक नमक जैसे कुछ प्रोडक्ट्स थे।

55
भारत को फर्क नहीं, पाकिस्तान को झटका
Image Credit : Getty

भारत को फर्क नहीं, पाकिस्तान को झटका

एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत की पाक पर निर्भरता लगभग ना के बराबर है, लेकिन पाकिस्तान भारतीय प्रोडक्ट्स पर अब भी निर्भर है। वो इन्हें किसी तीसरे देश के जरिए मंगाने की कोशिश जरूर कर सकता है, लेकिन अब उसके रास्ते काफी सीमित हो गए हैं।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
पहलगाम आतंकी हमला
 
Recommended Stories
Top Stories