Medical Insurance Tips: आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस लेना बेहद जरूरी हो गया है। सही पॉलिसी चुनने के लिए कवरेज, वेटिंग पीरियड, फैमिली फ्लोटर, हाई CSR जैसे फैक्टर्स पर ध्यान रखना चाहिए। इससे आप और आपकी फैमिली मेडिकल खर्चों से सुरक्षित रह सकती है।

Best Health Insurance Tips: आज ज्यादातर लोग अपनी हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा अलर्ट हैं। न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि युवा भी अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं। बढ़ती मेडिकल फीस, दवाओं और इलाज की ज्यादा कीमतों के कारण सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी चुनना बेहद जरूरी हो गया है। सही पॉलिसी न केवल आपके इलाज का खर्चा कम कर सकती है, बल्कि अचानक आने वाले मेडिकल इमरजेंसी में भी मददगार साबित होती है। आज हम आपको बताएंगे 5 आसान और जरूरी टिप्स, जिनकी मदद से आप सबसे बढ़िया हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी चुन सकते हैं।

सही कवरेज की चुनें

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि पॉलिसी किन खर्चों को कवर करती है। जैसे हॉस्पिटलाइजेशन के खर्च, एंबुलेंस और कैशलेस ट्रीटमेंट, डे-केयर इलाज और मैटरनिटी खर्च। आप अपनी और अपने परिवार की हेल्थ जरूरतों के अनुसार सबसे सही कवरेज चुनें। ध्यान रखें कि अधिक कवरेज का मतलब ज्यादा प्रीमियम होता है। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान कस्टमाइज करना सबसे बेहतर विकल्प है।

वेटिंग पीरियड चेक करें

हर इंश्योरर के हेल्थ प्लान का वेटिंग पीरियड अलग होता है। इसका मतलब है कि पॉलिसी शुरू होने के बाद कितने समय के बाद प्री-एक्जिस्टिंग बीमारियों को कवर किया जाएगा। उदाहरण के लिए, मैटरनिटी खर्च आम तौर पर पॉलिसी शुरू होने के 2-4 साल बाद ही कवर होता है। इसलिए हमेशा ऐसी पॉलिसी चुनें, जिसमें वेटिंग पीरियड कम हो।

इंडिविजुअल की बजाय फैमिली फ्लोटर चुनें

अगर आप पूरे परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं तो फैमिली फ्लोटर प्लान (Family Floater Plan) सबसे बेहतर और किफायती विकल्प है। हर मेंबर के लिए अलग पॉलिसी लेने से खर्च बढ़ता है। फैमिली फ्लोटर में कुल कवर राशि परिवार के किसी भी सदस्य के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध रहती है। सभी सदस्य एक साथ बीमार नहीं होते, इसलिए यह प्लान ज्यादा प्रॉफिटेबल और बजट फ्रेंडली है।

हाई क्लेम सैटेलमेंट रेशियो वाले इंश्योरर चुनें

क्लेम सैटेलमेंट रेशियो (CSR) यह बताता है कि इंश्योरेंस कंपनी कितने दावों को सफलतापूर्वक निपटाती है। हाई सीएसआर का मतलब है कि आपके क्लेम को आसानी से मंजूरी मिलने की संभावना अधिक है। हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते समय हमेशा ऐसे इंश्योरर का चयन करें जिसका CSR ज्यादा हो।

लाइफटाइम रिन्यूबिलिटी प्लान ही लें

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय रिन्यूबिलिटी (Renewability) को नजरअंदाज न करें। हेल्थ इंश्योरेंस जीवन के बाद के चरणों में सबसे जरूरी होता है। अगर बाद में नई पॉलिसी खरीदेंगे तो प्रीमियम ज्यादा होगा। इसलिए हमेशा ऐसी पॉलिसी चुनें जिसे आप लाइफटाइम रिन्यू कर सकें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इसमें दिए गए टिप्स और सुझाव निवेश, बीमा या वित्तीय सलाह नहीं हैं। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले किसी लाइसेंस प्राप्त बीमा एजेंट या वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। पॉलिसी की शर्तें, प्रीमियम, कवरेज और नियम अलग-अलग कंपनियों और योजनाओं के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम क्यों हो जाता है रिजेक्ट, जानें 10 कारण

इसे भी पढ़ें- हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो गया? तुरंत करें ये 7 काम