• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Gold: अक्षय तृतीया से पहले चल दिए सोना खरीदने, जान तो लें हफ्तेभर में कहां पहुंच गया भाव

Gold: अक्षय तृतीया से पहले चल दिए सोना खरीदने, जान तो लें हफ्तेभर में कहां पहुंच गया भाव

Gold Price Today: अगर आप भी अक्षय तृतीया से पहले सोना खरीदने का मन बना चुके हैं, तो एक बार गोल्ड का भाव जरूर चेक कर लें। IBJA के मुताबिक, बीते शनिवार यानी 5 अप्रैल को सोना 91,014 रुपए था, जो अब 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Ganesh Mishra | Published : Apr 13 2025, 12:42 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
पिछले हफ्ते 91,014 रुपए था सोने का भाव
Image Credit : Getty

पिछले हफ्ते 91,014 रुपए था सोने का भाव

अक्षय तृतीया से पहले अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं तो एक बार भाव जरूर चेक कर लें। बीते शनिवार यानी 5 अप्रैल को सोना 91,014 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

29
हफ्तेभर में कितना महंगा हुआ Gold
Image Credit : Getty

हफ्तेभर में कितना महंगा हुआ Gold

वहीं, अब सोना 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी हफ्तेभर में गोल्ड 2,339 रुपए महंगा हो चुका है।

Related Articles

Gold Price Today: दिल्ली-मुंबई में सोना ₹90,000 पार, Check Your City Now
Gold Price Today: दिल्ली-मुंबई में सोना ₹90,000 पार, Check Your City Now
Gold Price : सस्ता सोना खरीदने का मौका! जानें 10 बड़े शहरों का ताजा रेट सिर्फ एक क्लिक में
Gold Price : सस्ता सोना खरीदने का मौका! जानें 10 बड़े शहरों का ताजा रेट सिर्फ एक क्लिक में
39
कैरेट के हिसाब से क्या चल रहा सोने का भाव
Image Credit : Getty

कैरेट के हिसाब से क्या चल रहा सोने का भाव

कैरेट के हिसाब से देखें तो 18 कैरेट सोने की कीमत 70,015 रुपए, 22 कैरेट 85,511 रुपए और 24 कैरेट शुद्ध सोना 93,353 रुपए प्रति 10 पर है।

49
2025 में कितना महंगा हुआ सोना
Image Credit : Getty

2025 में कितना महंगा हुआ सोना

2025 में अब तक सोना 17191 रुपए महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 76162 रुपए थी, जो अब बढ़कर 93,353 रुपए हो चुकी है।

59
2024 में कितनी बढ़ी सोने की कीमत
Image Credit : Getty

2024 में कितनी बढ़ी सोने की कीमत

2024 की बात करें तो 1 जनवरी को सोना 63352 रुपए था। वहीं, 31 दिसंबर को ये बढ़कर 76162 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी पिछले साल सोना 12810 रुपए महंगा हुआ।

69
क्यों सरपट दौड़ रहा सोना
Image Credit : Getty

क्यों सरपट दौड़ रहा सोना

सोने में तेजी का सबसे बड़ा कारण ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी है, जिससे ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। खासकर अमेरिका-चीन के बीच। इसके चलते लोग सोने में पैसा लगा रहे हैं, जिससे डिमांड बढ़ गई है।

79
जून 2025 तक 95,000 रुपए पहुंच सकता है Gold
Image Credit : Getty

जून 2025 तक 95,000 रुपए पहुंच सकता है Gold

एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में शादियों के चलते गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। इससे जून 2025 तक सोना 95000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

89
हफ्तेभर में कितनी महंगी हुई चांदी
Image Credit : Getty

हफ्तेभर में कितनी महंगी हुई चांदी

चांदी की कीमत में हफ्तेभर में मामूली तेजी आई है। बीते शनिवार यानी 5 अप्रैल को चांदी 92,910 रुपए थी, जो अब 92,929 रुपए प्रति किलो हुई है। यानी ये सिर्फ 19 रुपए महंगी हुई।

99
1 लाख रुपए के पार जा चुकी चांदी
Image Credit : freepik

1 लाख रुपए के पार जा चुकी चांदी

चांदी की बात करें तो 28 मार्च को इसके दाम 1,00,934 रुपए पर पहुंच गए थे, जो इसका ऑल टाइम हाइएस्ट लेवल भी है।

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा, 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद है। उन्हें राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का 16 साल का अनुभव है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories