Gold Rate Today 12th July 2023: हफ्ते के तीसरे दिन यानी बुधवार को सोने के रेट में मामूली तेजी देखी गई। भारतीय सराफा बाजार में 12 जुलाई, 2023 को 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 58,887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार की शाम को सोना 58,866 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग शहरों में क्या रहीं सोने की कीमत।
10 प्रमुख शहरों में क्या रहे Gold के Rate
कानपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 58,980 रुपए प्रति 10 ग्राम
अमृतसर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,460 रुपए प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,660 रुपए प्रति 10 ग्राम
गुरुग्राम 24 कैरेट सोने का दाम - 58,430 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल 24 कैरेट सोने का दाम - 59,010 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 24 कैरेट सोने का दाम - 59,390 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ 24 कैरेट सोने का दाम - 59,060 रुपए प्रति 10 ग्राम
मेरठ 24 कैरेट सोने का दाम - 58,430 रुपए प्रति 10 ग्राम
नई दिल्ली 24 कैरेट सोने का दाम - 60,980 रुपए प्रति 10 ग्राम
देहरादून 24 कैरेट गोल्ड का दाम - 58,920 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोने की कीमत टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले की
ibja की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित की गई छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को सोने के रेट जारी नहीं किए जाते हैं। बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी देता है। सभी कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले की हैं।
जानें क्यों सोने में चल रही गिरावट?
सोने के भाव में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट है। यही वजह है कि सोना काफी समय से 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। सोने में गिरावट की वजह अमेरिका में कर्ज की सीमा बढ़ाने को लेकर लाए जाने वाले बिल की चर्चा है। इसके अलावा अमेरिकी फेड द्वारा महंगाई पर काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले सख्त कदमों की आहट को भी सोने में कमजोरी की वजह माना जा रहा है।
क्या 64 हजार के स्तर को पार कर पाएगा सोना?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2023 के आखिर तक सोने के भाव में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है। दिसंबर, 2023 तक सोना 64 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। दरअसल, नवंबर-दिसंबर के बीच भारत में शादी-ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा। साथ ही त्योहारी मांग के चलते सोने की डिमांड में एक बार फिर तेजी देखी जा सकती है।
नोट : सोने की इन कीमतों पर GST और मेकिंग चार्जेस नहीं लगाए गए हैं। संभव है कि आपके शहर में ये सोना-चांदी इस रेट से 500 से 1500 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा या सस्ता बिक रहा हो।
ये भी देखें :
Gold Price: सोने में हल्की तेजी, जानें 11 जुलाई को इन शहरों में क्या रहे Rate