Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • GOLD SHOCK: ₹1 लाख तो ट्रेलर है? अभी इतना महंगा होगा सोना

GOLD SHOCK: ₹1 लाख तो ट्रेलर है? अभी इतना महंगा होगा सोना

Gold Price Future : शनिवार, 14 जून को सोने ने रिकॉर्ड बना दिया है। सोने का भाव 1.01 लाख रुपए पार कर गया है। यह अब तक की सबसे तेज रफ्तार की छलांग मानी जा रही है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच सोने की चमक बढ़ गई है। जानिए सोना कहां तक जा सकता है? 

Satyam Bhardwaj | Published : Jun 14 2025, 10:00 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
सोने का रेट क्यों बढ़ रहा है?
Image Credit : Gemini

सोने का रेट क्यों बढ़ रहा है?

इस उछाल के पीछे कई बड़ी वजहें हैं। सबसे बड़ा कारण इजराइल का ईरान पर रातों-रात किया गया हमला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइली ड्रोन ने ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी को टारगेट किया। इसका असर ग्लोबल इक्विटी मार्केट पर पड़ा और निवेशक सुरक्षित ठिकाने यानी गोल्ड की ओर भागे। दूसरी वजह है अमेरिका के ताजा इन्फ्लेशन डेटा, जो उम्मीद से कम रहा। इसका मतलब ये कि अमेरिका अब ब्याज दरों में कटौती कर सकता है और जब ब्याज दरें गिरती हैं, तो गोल्ड की चमक बढ़ जाती है।

25
सोने की कीमत आज कितनी है?
Image Credit : Gemini

सोने की कीमत आज कितनी है?

शुक्रवार, 13 जून को MCX पर गोल्ड 99,500 रुपए पर खुला, जो एक दिन पहले 98,392 रुपए पर बंद हुआ था। इस तरह इसमें 1,108 रुपए यानी 1.12% की तेजी आई। दिनभर में ये तेजी और उछली और सोना 1,00,403 रुपए प्रति 10 ग्राम के हाई लेवल पर पहुंच गया। शनिवार, 14 जून को दिल्ली में सोने की कीमत 1,01,560 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Related Articles

Gold Price Blast : सोना बेकाबू, दिल्ली में 1.01 लाख पार, आपकी सिटी में कितना?
Gold Price Blast : सोना बेकाबू, दिल्ली में 1.01 लाख पार, आपकी सिटी में कितना?
Gold Rate: एक झटके में 2200 रुपए उछला सोना, पहुंचा लाख रुपए के पार
Gold Rate: एक झटके में 2200 रुपए उछला सोना, पहुंचा लाख रुपए के पार
35
गोल्ड के दाम कहां तक जा सकते हैं?
Image Credit : Gemini

गोल्ड के दाम कहां तक जा सकते हैं?

बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) का कहना है कि अगले 12 महीनों में गोल्ड $4,000/ounce (3,43,598.80 रुपए) तक जा सकता है। यानी भारत में यह रेट और ऊपर जाएगा। गोल्डमैन सैक्स भी कहता है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमत $3,700/ounce और 2026 तक $4,000 तक पहुंच सकती है। उनका मानना है कि केंद्रीय बैंकों की बंपर खरीद और भय का माहौल गोल्ड को रॉकेट की रफ्तार से ऊपर ले जा सकता है।

45
गोल्ड में निवेश करें या नहीं?
Image Credit : Gemini

गोल्ड में निवेश करें या नहीं?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपने पहले से गोल्ड में निवेश किया है, तो अभी सेल का समय नहीं है। जो नए निवेशक हैं, वे थोड़ा वेट एंड वॉच की पॉलिसी अपनाएं। सोने की चमक अब सिर्फ शादी या फेस्टिवल की बात नहीं, ये जियोपॉलिटिक्स से भी जुड़ चुका है।

55
क्या तेल की सप्लाई बंद होगी?
Image Credit : Gemini

क्या तेल की सप्लाई बंद होगी?

गोल्डमैन सैक्स ने यह भी कहा कि अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं है कि इजराइल-ईरान वॉर के चलते मिडिल ईस्ट की ऑयल सप्लाई रुकने वाली है। अगर तेल की सप्लाई डिस्टर्ब होती है, तो सोने के साथ-साथ पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर इसका भारी असर पड़ेगा।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
सोने का भाव
व्यापार समाचार
यूटिलिटी न्यूज
 
Recommended Stories
Top Stories